YouTube पर जल्द खेल सकेंगे ऑनलाइन गेम Playables!

Playables नामक गेम जल्द ही यूट्यूब पर पर खेलने के लिए उपलब्ध हो सकता है।

YouTube पर जल्द खेल सकेंगे ऑनलाइन गेम Playables!

Playables नामक गेम जल्द ही यूट्यूब पर पर खेलने के लिए उपलब्ध हो सकता है।

ख़ास बातें
  • कंपनी अपने गेम के लिए टेस्टिंग कर रही है
  • इस गेम का नाम Playables बताया जा रहा है
  • इसे सीधे YouTube app और वेबसाइट पर खेला जा सकेगा
विज्ञापन
YouTube पर जल्द ही गेम के शौकीनों को गेम्स खेलने का लुत्फ भी मिल सकेगा। कंपनी अपने गेम के लिए टेस्टिंग कर रही है जिसके बारे में हमने आपको कुछ समय पहले भी एक रिपोर्ट में बताया था। इस गेम का नाम Playables बताया जा रहा है जिसे सीधे YouTube app और वेबसाइट पर खेला जा सकेगा। अभी यह कंपनी के एक्सपेरिमेंटल फीचर फेज से गुजर रहा है, लेकिन खबर है कि जल्द ही यह यूजर्स के लिए लाइव हो सकता है। आइए जानते हैं क्या कहता है लेटेस्ट अपडेट। 

Playables नामक गेम जल्द ही यूट्यूब पर पर खेलने के लिए उपलब्ध हो सकता है। अभी कुछ यूजर्स के लिए कंपनी ने इसे एक्सपेरिमेंटल फीचर के तौर पर उपलब्ध करवाया हुआ है जिसमें कि इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसका मतलब साफ है कि कंपनी जल्द ही इसे अधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस बारे में संकेत दिया है। टेस्टिंग के जरिए कंपनी फीडबैक के आधार पर यह तय करेगी कि गेम को ग्लोबल लेवल लॉन्च किया जाएगा या नहीं। 

YouTube ने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि कंपनी का एक एक्सपेरिमेंटल, और अंडर डेवलेपमेंट फीचर प्रोसेस में है। Playables को कुछ यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है जिसमें व्यूअर्स यूट्यूब ऐप पर इंटरेक्टिव गेम्स खेल सकते हैं। साथ ही वेबसाइट पर भी इसे खेला जा सकता है। हालांकि ब्लॉग में इस गेम के बारे में कोई डिटेल नहीं दिए गए हैं। 

इससे पहले भी Playables को लेकर ऐसी ही रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कंपनी ने कुछ यूजर्स को यह खेलने के लिए उपलब्ध करवाया था। यूट्यूब पर बहुत से यूजर्स गेम्स को स्ट्रीम करते हैं और गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग देखते हैं। कंपनी के CEO, Neal Mohan ने एडवर्टाइजिंग से मिलने वाले रेवेन्यू में कमी की वजह से ग्रोथ के लिए नए एरिया में संभावना तलाशने की योजना बनाई है और इनमें ऑनलाइन गेम्स भी शामिल हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया था कि एंप्लॉयीज को टेस्टिंग के लिए कई गेम्स उपलब्ध करवाए गए हैं। इनमें एडवर्टाइजमेंट के साथ Stack Bounce आर्केड गेम भी शामिल है। इस गेम में प्लेयर्स को एक बाउंसिंग बॉल के साथ ब्रिक्स की लेयर्स को तोड़ना होता है। ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से यूट्यूब गेमिंग इंडस्ट्री से रेवेन्यू कमाने करने की कोशिश करने जा रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »