• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Jawan Trailer : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज, सिर्फ 6 घंटे में 74 लाख व्‍यूज, एडवांस बुकिंग कल से

Jawan Trailer : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज, सिर्फ 6 घंटे में 74 लाख व्‍यूज, एडवांस बुकिंग कल से

Jawan Trailer : ट्रेलर की खूबी है कि हरेक झलक दिखा देने के बावजूद मेकर्स ने कहानी का सस्‍पेंस बरकरार रखा है।

Jawan Trailer : शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज, सिर्फ 6 घंटे में 74 लाख व्‍यूज, एडवांस बुकिंग कल से

Photo Credit: @RedChilliesEnt

फ‍िल्‍म में नयनतारा और दीपिका पादुकोण के अलावा रिधि डोगरा भी हैं।

ख़ास बातें
  • शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जवान का ट्रेलर आ गया
  • यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है जवान का ट्रेलर
  • 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी फ‍िल्‍म
विज्ञापन
साल 2023 की अबतक की सबसे बड़ी बॉलीवुड फ‍िल्‍म ‘पठान' (Pathaan) के बाद बारी है शाहरुख खान की अगली फ‍िल्‍म जवान (Jawan) की। लोग कई दिनों से जवान के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। करते भी क्‍यों ना, 7 सितंबर को फ‍िल्‍म रिलीज होने वाली है और एडवांस बुकिंग का फैसला ट्रेलर देखकर ही कई लोग करते हैं। 31 अगस्‍त यानी गुरुवार को जवान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 45 सेकंड का ट्रेलर यह जता देता है कि शाहरुख की अगली फ‍िल्‍म फुल टू एंटरटेनर होने वाली है। इसमें ऐक्‍शन के साथ रोमांस और इमोशंस की भरपूर डोज होगी। 

(Jawan Trailer on Youtube) जवान के ट्रेलर की कामयाबी का आलम यह है कि महज 6 घंटों में इसे अकेले यूट्यूब पर 74 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। मेकर्स ने कुछ समय पहले फ‍िल्‍म का प्रीव्‍यू दिखाया था, जिसमें ऐक्‍शन सीन्‍स की भरमार थी। लेकिन ट्रेलर में ऐक्‍शन के साथ-साथ कहानी, इमोशंस और किरदारों को भी विस्‍तार दिया गया है।  

ट्रेलर की खूबी है कि हरेक झलक दिखा देने के बावजूद मेकर्स ने कहानी का सस्‍पेंस बरकरार रखा है। गुरुवार को ट्रेलर लॉन्‍च करने के बाद शुक्रवार से फ‍िल्‍म के एडवांस टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो रही है। इसकी तस्‍दीक ट्रेलर के एकदम आखिर में होती है। 

ट्रेलर से पता चलता है कि फ‍िल्‍म की कहानी अलग-अलग समय पर घटी है, जिसे मेकर्स ने कई कड़‍ियों में जोड़ा होगा। खुद शाहरुख कई किरदारों में नजर आएंगे। हो सकता है कि वह इस फ‍िल्‍म में बाप और बेटे दोनों की भूमिका निभाएं। उनका रोल डबल या ट्रिपल हो सकता है। फ‍िल्‍म में नयनतारा और दीपिका पादुकोण के अलावा रिधि डोगरा भी हैं। 



विजय सेतुपति को भी ट्रेलर में अच्‍छा स्‍पेस दिया गया है और मेकर्स यह बता देते हैं कि वो निगेटिव रोल में हैं। 7 सितंबर को यह फ‍िल्‍म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »