Sony Black Friday Sale: PS5 और VR2 हुए Rs 10 हजार तक सस्ते, गेम्स पर 80% डिस्काउंट!

Sony Black Friday Sale ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी, जैसे Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales एवं अनधिकृत PlayStation रिटेलर्स। सेल में कंसोल पर ज्यादा-से-ज्यादा 5,000 रुपये तक की कटौती दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 17:26 IST
ख़ास बातें
  • PS5 Disk और Digital दोनों कंसोल पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट
  • कंट्रोलर्स, गेम टाइटल्स और एसेसरीज पर भी भारी छूट
  • Sony VR2 सबसे भारी डिस्काउंट (10,000 रुपये) पर उपलब्ध होगा

Photo Credit: Sony

भारत में गेमर्स के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि PlayStation इंडिया ने अपनी ब्‍लैक फ्राइडे सेल (Black Friday Sale) की घोषणा कर दी है, जो 21 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस दौरान PS5 कंसोल, कंट्रोलर, VR-हैडसेट और गेम टाइटल्स पर भारी छूट मिलने वाली है। गेमिंग सेटअप अपग्रेड करने का यह समय है, खासकर उन लोगों के लिए जो पिछली सेल में चूक गए थे। ब्लैक फ्राइडे Sony की ओर से गेमर्स के लिए सबसे बड़ी सेल मानी जाती है। इस साल भी लगभग सभी डिवाइसेज पर जबरदस्त छूट देखने को मिल रही है। VR2 इस साल सबसे भारी डिस्काउंट पर बेचा जाएगा।

Sony के अनुसार Black Friday Sale ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी, जैसे Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales एवं अनधिकृत PlayStation रिटेलर्स। सेल में कंसोल पर ज्यादा-से-ज्यादा 5,000 रुपये तक की कटौती दी गई है। उदाहरण के लिए, PS5 Disk Edition की MRP 54,990 रुपये से गिरकर 49,990 रुपये पर आ जाएगी। वहीं, Digital Edition की MRP 49,990 रुपये से नीचे जाकर 44,990 रुपये होगी। 

एक्सेसरीज की बात करें तो, कंट्रोलर्स, हैडसेट्स और VR-हैडसेट्स पर भी अच्छे डिस्काउंट हैं। जैसे कि स्टैण्डर्ड DualSense कंट्रोलर को 6,390 रुपये के बजाय 4,390 रुपये में बेचा जा रहा है, जो 2,000 रुपये की कटौती है और PS VR2 की कीमत 44,999 रुपये से गिरकर लगभग 34,999 रुपये हो चुकी है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब VR2 पर लगभग 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

गेम्स की लिस्ट भी दिलचस्प है, कई लोकप्रिय PS5 गेम्स अब सिर्फ 2,000-4,000 रुपये के बीच में उपलब्ध होंगे। उदाहरण के लिए Marvel's Spider‑Man 2 लगभग 2,599 रुपये में और God of War Ragnarok करीब 2,099 रुपये में मिल रहे हैं। Tom Clancy's Ghost Recon Breakpoint का Year 1 Pass लंबे समय के बाद 1,000 रुपये से कम कीमत में बेचा जा रहा है। इच्छुक गेमर्स इसे 666 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Cyberpunk 2077 टाइटल 1,349 रुपये (PS4,PS5) में मिल रहा है।


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.