• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • PUBG: New State के गेमप्ले वीडियो में दिखा Troi मैप, आधुनिक गाड़ियां और नए हथियार

PUBG: New State के गेमप्ले वीडियो में दिखा Troi मैप, आधुनिक गाड़ियां और नए हथियार

PUBG: New State का एक घंटे की गेमप्ले फुटेज साझा की गई है। इसे देखने से लगता है कि नया गेम PUBG Mobile के ऊपर एक नई स्किन है।

PUBG: New State के गेमप्ले वीडियो में दिखा Troi मैप, आधुनिक गाड़ियां और नए हथियार

PUBG: New State के भारत लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है

ख़ास बातें
  • PUBG: New State का क्लोज़्ड अल्फा वर्ज़न दो दिनों के लिए रिलीज़ हुआ था
  • नए गेम के गेमप्ले वीडियो में दिखाई दिया नया मैप और कई आधुनिक हथियार
  • भारत में फिलहाल लॉन्च की संभावना बेहद कम
विज्ञापन
PUBG: New State का क्लोज्ड अल्फा वर्ज़न कथित तौर पर कुछ क्षेत्रों में लाइव हुआ था। हालांकि, इसे केवल वीकेंड के लिए लाइव किया गया था। KRAFTON द्वारा विकसित इस गेम की घोषणा इस साल की शुरुआत में फरवरी में की गई थी और गेम को Google Play और App Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। बाद में यह भी घोषणा की गई कि डेवलपर भारत में PUBG Mobile को फिर से लॉन्च करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे और इस गेम को भारत में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। बता दें कि पबजी मोबाइल को अब KRAFTON भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम से वापस ला रहा है।

Android Police के Matthew Sholtz की रिपोर्ट के अनुसार, PUBG: New State का Closed Alfa वर्ज़न पिछले हफ्ते के अंत में शुरू हुआ था। उन्होंने एक घंटे की गेमप्ले फुटेज भी साझा की। इसे देखने से लगता है कि नया गेम PUBG Mobile के ऊपर एक नई स्किन है। यह काफी हद तक पबजी मोबाइल के समान है। पबजी: न्यू स्टेट की थीम साल 2051 में स्थापित है, इसलिए इसमें आधुनिक हथियार शामिल है। बिल्डिंग और गाड़ियों को भी आधुनिक टच दिया गया है। इसमें आधुनिक गैजेट्स भी शामिल हैं, जैसे कि ड्रोन। ड्रोन का इस्तेमाल बैटल के दौरान फायदा उठाने के लिए किया जा सकता है। गेमप्ले फुटेज से यह भी पता चलता है कि गेम के लेआउट कुछ अतिरिक्त विकल्पों के साथ लगभग पबजी मोबाइल  के समान ही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गेमप्ले 1080p 60fps पर रिकॉर्ड किया गया था और मैच Troi मैप में खेले गए हैं।

कुल मिला कर गेम की परफॉर्मेंस दमदार बताई गई है। Sholtz ने डिवाइस में फिज़िकल कंट्रोलर लगा कर खेलने की कोशिश की, लेकिन पाया कि इसमें केवल बायीं थंबस्टिक काम कर रही थी, जिससे यह पता चलता है कि या तो PUBG: New State में फिज़िकल कंट्रोलर सपोर्ट नहीं करेगा, या यह फीचर अभी भी डेवलपमेंट के दौर से गुज़र रहा है।

PUBG: New State का यह अल्फा वर्ज़न शुक्रवार को अमेरिका में लाइव हुआ था और इसे केवल दो दिनों के लिए उपलब्ध कराया गया था। KRAFTON ने गेम के रिलीज की तारीख साझा नहीं की है और जैसा कि हमने पहले बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि गेम भारत में लॉन्च होगा या नहीं। हालांकि, भारत में डेवलपर ने Battlegrounds Mobile India को घोषित किया हुआ है और यह गेम तब से Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध भी है। लीक्स का मानना है कि गेम आने वाले कुछ दिनों में रिलीज़ हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  7. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  8. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  9. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  10. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »