PUBG: New State आज हो जाएगा ‘बंद’, अपडेट के बाद मिलेंगे नए वेपन, गाड़‍ियां और रोमांच

अपडेट के बाद प्‍लेयर्स को क्राफ्टन से नए वेपन, दो नई गाड़ि‍यां, वेपन कस्‍टमाइजेशन आदि मिलने की उम्‍मीद है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2021 16:56 IST
ख़ास बातें
  • क्राफ्टन ने गेम की वेबसाइट पर डाउनटाइम का ऐलान किया
  • क्राफ्टन ने इस गेम के लिए एक अपडेट रिलीज किया है
  • इसी वजह से इस गेम को मेंटनेंस के लिए भेजा जा रहा है

इस अपडेट में गेम का लॉबी म्‍यूजिक और थीम भी बदलने जा रही है। प्‍लेयर्स को अब सर्दियों वाली डेकोरेशन मिलेगी।

हाल ही लॉन्‍च हुआ बैटल रॉयल गेम PUBG: New State आज के बाद मेंटनेंस के लिए जाने वाला है। गेम की पब्‍लिशर Krafton क्राफ्टन ने इस गेम के लिए एक अपडेट रिलीज किया है, जिसके चलते गेम को मेंटनेंस में भेजा जा रहा है। PUBG: New State के दिसंबर अपडेट में प्‍लेयर्स के लिए नए वेपन, गाड़‍ियां और सर्वाइवर पास वॉल्‍यूम 2 लाए गए हैं। सभी अपडेट मेंटनेंस विंडो क्‍लोज होने के बाद प्‍लेयर्स के लिए उपलब्‍ध होंगे। अपडेट के बाद प्‍लेयर्स को क्राफ्टन से नए वेपन, दो नई गाड़ि‍यां, वेपन कस्‍टमाइजेशन आदि मिलने की उम्‍मीद है।      

क्राफ्टन ने गेम की वेबसाइट पर डाउनटाइम का ऐलान करते हुए बताया कि PUBG: New State आज मेंटनेंस में जाएगा। हालांकि क्राफ्टन ने मेंटनेंस की कोई टाइमिंग नहीं बताई है। अपडेटेड गेम जब सर्वरों में इंस्‍टॉल हो जाएगा, तब प्‍लेयर्स को उसे एक्‍सेस करने के लिए iOS और एंड्रॉयड पर गेम की अपनी कॉपीज अपडेट करनी होंगी।
Advertisement

क्राफ्टन दिसंबर के अपडेट में प्‍लेयर्स के लिए सर्वाइवर पास वॉल्यूम 2 पेश कर रहा है। यह प्रीमियम पास के लिए गेमर्स को लेवल अपग्रेड अनलॉक करने की इजाजत देगा। इसके अलावा, लेवल 48 तक पहुंचने के लिए 1500NC (इन-गेम करेंसी) देगा। क्राफ्टन के अनुसार, दिसंबर अपडेट पूरा होने के बाद सर्वाइवर पास वॉल्यूम 2 उपलब्‍ध होगा। 

अपडेट पूरा होने के बाद प्‍लेयर्स को L85A3 असॉल्ट राइफल भी मिलेगी। यह बुलपप असॉल्ट राइफल का ही एक टाइप है और 5.56 mm बारूद का इस्‍तेमाल करती है। L85A3 राइफल Erangel और Troi में पाई जा सकती है। क्राफ्टन के अनुसार, यह राइफल मध्य से लंबी दूरी की फाइट्स में अच्छा प्रदर्शन करती है। 
Advertisement

क्राफ्टन का कहना है कि PUBG New State खेलने वालों को दो नई गाड़‍ियों- इलेक्ट्रॉन और मेस्टा का एक्‍सेस भी मिलेगा। इलेक्‍ट्रॉन एक 6 सीटर मिनीबस है। इसे Troi या ट्रेनिंग ग्राउंड में पाया जा सकता है। दूसरी गाड़ी- मेस्टा एक टू-सीटर स्पोर्ट्स कार है। यह स्टैंडर्ड और ओपन मॉडलों में आती है। फौरन स्‍पीड पकड़ती है। मेस्‍टा को Erangel, Troi के कुछ हिस्‍सों और ट्रेनिंग ग्राउंड में पाया जा सकता है।  
Advertisement

इस अपडेट में क्राफ्टन गेम का लॉबी म्‍यूजिक और थीम भी बदलने जा रही है। प्‍लेयर्स को अब सर्दियों वाली डेकोरेशन मिलेगी। अपडेट के बाद गेमर्स, वेपन का कस्‍टमाइजेशन भी कर सकेंगे। ऐसा करके प्‍लेयर्स अपने हथियारों से बेहतर निशाना लगा पाएंगे। ज्‍यादा नुकसान कर सकेंगे और रेंज बढ़ा सकेंगे। 

अपडेट में क्राफ्टन कई बग फ‍िक्‍स भी लाई है। इसके अलावा, टीम डेथमैच मोड, कैरेक्टर कंट्रोल एंड एक्शन, मैप्स समेत काफी सुधार दिखाई देंगे। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
    • Good
    • PC-like gameplay
    • New weapons, cars, and maps
    • Drones, revival and recruit system keeps the game engaging
    • Much better graphics and lighting
    • Futuristic elements
    • Bad
    • Cannot port old account into PUBG: New State
    • A couple of bugs and glitches that can be irritating
    • Demands a lot from your smartphone in terms of graphical prowess
     
    मुख्य स्पेसिफिकेशन

    Genre

    Shooter

    Platform

    Android, iOS, iPadOS

    Modes

    Multiplayer

    Series

    PUBG

    PEGI Rating

    12+
    ख़बरें

    लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

    Advertisement
    Popular Brands
    #ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
    1. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
    2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
    3. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
    4. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
    #ताज़ा ख़बरें
    1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
    2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
    4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
    5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
    6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
    7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
    8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
    9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
    10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
    Download Our Apps
    Available in Hindi
    © Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.