PUBG Mobile में 7 अप्रैल को आएगा नया Karakin मैप

PUBG Mobile ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए गेम में नए Karakin मैप के 7 अप्रैल को आने की घोषणा की।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2021 17:14 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile को 7 अप्रैल को नया Karakin मैप मिलने वाला है
  • नया मैप पिछले साल फरवरी में PC वर्ज़न के लिए हुआ था रिलीज़
  • नए मैप के जुड़ने के साथ Vikendi मैप अस्थाई रूप से हटा दिया जाएगा

PUBG Mobile को 7 अप्रैल को मिलेगा नया Karakin मैप

PUBG Mobile Update: पबजी मोबाइल के ग्लोबल स्टेबल वर्ज़न के लिए Karakin मैप घोषित कर दिया गया है। डेवलपर्स ने पबजी मोबाइल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी है। डेवलपर्स का कहना है कि 7 अप्रैल को गेम में नया मैप जोड़ा जाएगा। Karakin PUBG Mobile गेम का छठा मैप है। हालांकि डेवलपर्स नए मैप के रिलीज़ के साथ गेम से Vikendi मैप को अस्थाई रूप से हटा रहे हैं। Karakin मैप को सबसे पहले PC वर्ज़न में पिछले साल फरवरी में पेश किया गया था और पिछले कुछ महीनों से इसके मोबाइल वर्ज़न में आने की उम्मीद की जा रही थी। कई प्लेयर्स को उम्मीद थी कि नया मैप PUBG Mobile Update 1.3 के साथ पेश किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन अब फैंस का इंतज़ार खत्म हो गया है। 7 अप्रैल को गेम से नया Karakin मैप जुड़ेगा।

PUBG Mobile ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए गेम में नए Karakin मैप के 7 अप्रैल को आने की घोषणा की। डेवलपर्स ने यह भी बताया कि नए मैप के आने के साथ Vikendi मैप को अस्थाई रूप से गेम से हटा दिया जाएगा। Karakin मैप 1 साल पुराना मैप है। इसे सबसे पहले PlayersUnknown Battleground (PUBG) में पेश किया गया था और यह पिछले कुछ समय से पबजी मोबाइल के बीटा वर्ज़न में था। अब यह PUBG Mobile के ग्लोबल स्टेबल वर्ज़न में अपना रास्ता बनाने जा रहा है। 

नया मैप 2×2 साइज़ के साथ आता है। इसमें कुल 64 प्लेयर्स खेल सकते हैं। छोटा होने की वजह से मैप में रोमांचक मैच होंगे। पीसी प्लेयर्स द्वारा इस मैप को काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि इसमें समय समय पर आसमान से बम की बरसात भी होती हैं। इसे Demolition Zone कहा जाता है। यह हर मैच के साथ बदलता है। कैंपिंग करने वाले प्लेयर्स के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसमें पहले एक सायरन बजता है, जिसके बाद आसमान से गोले बरसते हैं।

इस मैप में स्टिकी बॉम्ब भी मिलते हैं, जो दिवारों के पीछे छिपे प्लेयर्स को एक्सपोज़ करने में मदद करते हैं। यह दिवारों को तोड़ने में कारगर होते हैं। इसके अलावा काराकिन मैप में पतली दिवारों के आरपार गोलियां पहुंच सकती है, जो कैंपर्स के लिए खतरनाक है। इन सब की वजह से Karakin मैप में गेम काफी रोमांचक हो जाता है, क्योंकि आप कैंप नहीं कर सकते हैं, आपको समय-समय पर अपनी रणनीति बदलनी पड़ती है।

मैप 7 अप्रैल को आ रहा है, लेकिन भारतीय फैंस को इसे खेलना का मौका नहीं मिलेगा। भारत में PUBG Mobile सितंबर 2020 से बैन है और इसकी वापसी को लेकर फिलहाल Krafton द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। डेवलपर्स का कहना है कि गेम की वापसी को लेकर भारत सरकार से बातचीत चल रही है। हालांकि सरकार का रुख सख्त दिखाई दे रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.