PUBG Mobile ने कोरोनावायरस महामारी में मदद के लिए बढ़ाया हाथ

PUBG Mobile इन-गेम इवेंट 28 जुलाई तक चलेगा। Tencent Games द्वारा विकसित इस मोबाइल गेम में हाल ही में Royale Pass Season 14 भी शुरू हुआ है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जुलाई 2020 14:13 IST
ख़ास बातें
  • 'रनिंग चैलेंज फॉर डोनेशन' नाम से शुरू किया गया है अभियान शुरू
  • गेम में जितना दौड़ेंगे प्लेयर उतना ज्यादा दिया जाएगा डोनेशन
  • 28 जुलाई तक चलेगा यह कैंपेन

PUBG Mobile "रनिंग चैलेंज फॉर डोनेशन" अभियान 28 जुलाई तक चलेगा

PUBG Mobile COVID-19 से लड़ने के लिए फंड दान करेगा, जिसकी गणना गेम में खिलाड़ियों के दौड़ने के आधार पर होगी। यह नया इन-गेम डोनेशन प्रोग्राम मानवीय सहायता संगठन डायरेक्ट रिलीफ की साझेदारी में आयोजित किया गया है। गेम में "रनिंग चैलेंज फॉर डोनेशन" खिलाड़ियों को भाग लेने और मदद के लिए आगे बढ़ने के लिए प्ररित करता है। इन-गेम इवेंट 28 जुलाई तक चलेगा। Tencent Games द्वारा विकसित इस मोबाइल गेम में हाल ही में Royale Pass Season 14 भी शुरू हुआ है।

PUBG Mobile ने इस अभियान की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। कंपनी ने डायरेक्ट रिलीफ के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा भी इसी ट्वीट में की है। पबजी मोबाइल ने अपना सर्वर-वाइड रनिंग चैलेंज शुरू कर दिया है। इसके तहत गेम में हर एक प्लेयर की दौड़ने की दूरी को मापा जाएगा और सर्वर पर भेजा जाएगा और इस तरह गेम के कुल रनिंग मीटर पर आए नंबर के बराबर का दान डॉलर के हिसाब से किया जाएगा। कुल राशि की घोषणा आयोजन समाप्त होने के बाद की जाएगी।

इस इन-गेम इवेंट के अलावा, डायरेक्ट रिलीफ ने सभी PUBG Mobile प्लेयर्स के लिए एक समर्पित स्पेस भी बनाया है। कंपनी का कहना है कि यहां प्लेयर्स अपनी इच्छा के अनुसार, जब भी चाहें और जितना चाहें दान कर सकते हैं। यह दान डायरेक्ट रिलीफ द्वारा कोविड-19 आपातकाल में की जा रही मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

बताते चलें कि PUBG Mobile ने मंगलवार को Royale Pass Season 14: Spark the Flame को शुरू किया था, जो प्लेयर्स के लिए कई नए रिवॉर्ड्स और स्किन लेकर आता है। Tencent द्वारा विकसित, मोबाइल रोयाल बैटल ने इस सीज़न के लिए Google के साथ साझेदारी भी की है, जिससे एंड्रॉयड यूज़र्स प्राइम सब्सक्रिप्शन सर्विस के जरिए रोयाल पास सीज़न 14 में भाग ले सकते हैं और इससे प्लेयर्स को कई एक्सक्लूसिव लाभ भी मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने महीने की शुरुआत में 0.19.0 अपडेट जारी किया था, जिसके जरिए गेम में Livik नाम का एक नया नॉर्डिक स्टाइल मैप भी जोड़ा गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
  2. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.