PUBG Mobile नेशनल चैंपियनशिप को चाइनीज कंपनी Xiaomi करेगी स्पॉन्सर, जीतने वाले को मिलेंगे लाखों रुपये

PMNC UK को जीतने वाली टीम्स PUBG Mobile Pro League (PMPL) Western Europe 2021 के लिए क्वालिफाई करेंगी। यह टूर्नामेंट दूसरी से तीसरी तिमाही के बीच होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मई 2021 15:01 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile National Championship को Xiaomi करेगी स्पॉन्सर
  • 16 टीम्स के पास लगभग 23 लाख रुपये जीतने का होगा मैका
  • जीतने वाली टीम्स करेंगी PMPL 2021 के लिए क्वालिफाई

PUBG Mobile जल्द भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम से कर सकता है वापसी

चीनी टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi आगामी PUBG Mobile National Championship (PMNC) का टाइटल स्पॉन्सर है।   Tencent Games और Krafton ने  खुद इस बात की घोषणा की है और PUBG Mobile की eSports वेबसाइट पर प्राइज़ मनी और शेड्यूल के साथ टूर्नामेंट पोस्टर भी लगाया गया है। इस साल की पबजी मोबाइल नेशनल चैंपियनशिप (PMNC 2021) यूनाइटेड किंगडम (UK) में आयोजित होगी। टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने के लिए ऑनलाइन मैच 4 जून से शुरू होंगे और 11 जून तक चलेंगे। इसके बाद टूर्नामेंट की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। इसमें कुल  £22,000 GBP (लगभग 22.6 लाख रुपये) की इनाम राशि रखी गई है।

PUBG Mobile की Esports वेबसाइट के अनुसार, इस साल का PUBG Mobile National Championship (PMNC) टूर्नामेंट यूनाइटेड किंगडम (UK) में आयोजित होगा और इसमें कुल £22,000 GBP (लगभग 22.6 लाख रुपये) की इनाम राशि रखी गई है। टूर्नामेंट में यूके की 16 टीम्स हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद ऑालइन क्वालिफायर्स 4 जून से शुरू होंगे और 11 जून तक चलेंगे। इसके बाद 16 टीमें आपस में 22 जुलाई से लडेंगी और विजेता 8 अगस्त को घोषित होगा।

PMNC UK को जीतने वाली टीम्स PUBG Mobile Pro League (PMPL) Western Europe 2021 के लिए क्वालिफाई करेंगी। यह टूर्नामेंट दूसरी से तीसरी तिमाही के बीच होगा। इस साल के PMPL के लिए 14 मिलियम डॉलर इनाम राशि रखी गई है, जो भारत में लगभग 103 करोड़ रुपये होते हैं। इस साल टूर्नामेंट में 7 नए रीजन भी खेलेंगे, जिसमें नॉर्थ अमेरिका, ब्राज़ील, टर्की, अरेबिया भी शामिल हैं।

इससे अलग बता दें कि PUBG Mobile भारत में जल्द वापसी कर सकता है। Krafton ने PUBG Mobile India के सोशल मीडिया अकाउंट के यूज़रनेम बदल कर BattlegroundsMobileIndia कर दिए हैं। इसके अलावा हाल ही में एक लीक हुए पोस्टर में भी Battlegrounds Mobile India लिखा दिखाई दिया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि गेम जल्द ही इस बदले हुए नाम के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.