PUBG फैंस के लिए खुशखबरी: Battlegrounds Mobile India में आ रहे हैं PUBG Mobile के 7 मोड्स

Battlegrounds Mobile India को जल्द मिलेंगे Infection Mode, Metro Royale, Payload 2, Runic Power, Survive Till Dawn, Titans: Last Stand, और Vikendi मोड्स। ये सभी मोड पहले PUBG Mobile पर उपलब्ध थे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2021 18:52 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile के 7 गेम मोड्स आ रहे हैं Battlegrounds Mobile India पर
  • Infection Mode, Metro Royale, Payload 2 के साथ Survive Till Dawn भी शामिल
  • खास सिक्योरिटी सिस्टम के जरिए एक हफ्ते में बैन किए गए 87,961 अकाउंट

Battlegrounds Mobile India कुल सात PUBG Mobile मोड्स मिलेंगे

PUBG Mobile के मोड Battlegrounds Mobile India (BGMI) में आ रहे हैं। गेम डेवलपर Krafton ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। डेवलपर के अनुसार, इसका नाम 'BGMI Mega modes' होगा, जिसमें इंफेक्शन मोड, मेट्रो रोयाल और विकेंडी शामिल हैं। अपडेट का उद्देश्य मौजूदा पबजी मोबाइल फैंस को खुश करना है, जो BGMI पर उसी तरह के अनुभव की तलाश में थे। मेगा मोड के अलावा, BGMI ने अवैध टूल्स और प्रोग्राम के जरिए हैकिंग की घटनाओं को सीमित करने के लिए चल रहे अभियान के तहत पिछले एक हफ्ते में लगभग 88,000 अकाउंट को स्थायी रूप से बैन कर दिया है।

Facebook पर एक आधिकारिक पोस्ट के अनुसार, Krafton ने Battlegrounds Mobile India (BGMI) के लिए सात मेगा मोड लॉन्च करने की योजना बनाई है। इनमें Infection Mode, Metro Royale, Payload 2, Runic Power, Survive Till Dawn, Titans: Last Stand, और Vikendi शामिल हैं। ये सभी मोड पहले PUBG Mobile पर उपलब्ध थे।
Advertisement

BGMI गेमर्स के लिए अपडेट कब और कैसे उपलब्ध होगा, इस पर सटीक जानकारी शेयर नहीं की गई है। हालांकि, डेवलपर ने कहा है कि नए मेगा मोड प्लेयर्स के लिए जल्द आ रहे हैं।
 

आप नए मोड के जरिए नए मैप और एक अलग गेमप्ले की उम्मीद कर सकते हैं। इसी तरह, कुछ मोड में अनुभव को अलग करने के लिए नए हथियार और गाड़ियां भी जोड़ी जाएंगी।
Advertisement

PUBG Mobile पर, इन मोड्स का एक्सेस हासिल करने के लिए प्लेयर्स को एक खास लेवल की उपलब्धि हासिल करनी होती है। हम उम्मीद करते हैं कि मेगा मोड प्राप्त करने के लिए BGMI गेमर्स के लिए इसी तरह की शर्ते होंगी।
Advertisement

इसके अलावा, Krafton वर्तमान में BGMI पर हैकर्स और अवैध प्रोग्राम का इस्तेमाल करने वाले प्लेयर्स को भी जम कर बैन कर रहा है। डेवलपर ने घोषणा करते हुए बताया कि उसने अपने खास सिक्योरिटी सिस्टम और कम्यूनिटी मॉनिटरिंग के जरिए अवैध गतिविधियों के मामलों को एकत्र किया और जांच की, और 24-30 सितंबर के बीच 87,961 अकाउंट को स्थायी रूप से बैन कर दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Battlegrounds Mobile India, PUBG Mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.