PUBG Mobile के 'Livik' मैप में दी जाएगी ये दो जबरदस्त बंदूकें

PUBG Mobile डेवलपर्स इस बात की पुष्टि करते हैं कि नए मैप में गेम के रोमांच को बनाए रखने और प्रत्येक मैच को छोटा बनाने में मदद के लिए इसमें दो नए हथियारों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 जून 2020 17:14 IST
ख़ास बातें
  • P90 SMG और MK12 बर्स्ट स्नाइपर राइफल होगी Livik मैप में शामिल
  • छोटे मैप और 40 प्लेयर्स के उतरने की क्षमता के साथ आएगा नया मैप
  • फिलहाल PUBG Mobile के Beta वर्ज़न में खेलने के लिए उपलब्ध है लिविक मैप

PUBG Mobile Livik मैप फिलहाल खेलने के लिए गेम के Beta वर्ज़न में उपलब्ध है


PUBG Mobile को जल्द ही एक बिल्कुल नया Livik मैप मिलने वाला है। यह नया पबजी मोबाइल मैप प्लेयर्स को 15 मिनट के छोटे मैच खेलने का मौका देगा। मैप साइज़ में छोटा होगा और इसमें एक मैच में कुल 40 प्लेयर्स लड़ने के लिए उतरेंगे। अब PUBG Mobile डेवलपर्स ने पुष्टि की है कि लिविक मैप में मैच को छोटा और रोमांचक बनाए रखने के लिए नए हथियार शामिल होंगे। इनमें P90 SMG और MK12 बर्स्ट स्नाइपर राइफल शामिल होंगे।
Advertisement

फिलहाल इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है कि Livik मैप को PUBG Mobile Beta से बाहर स्टेबल वर्ज़न में कब लाया जाएगा, लेकिन पबजी मोबाइल ने अपने लेटेस्ट Dev Talk पोस्ट में आगामी लिविक मैप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब दिया है। डेवलपर्स इस बात की पुष्टि करते हैं कि नए मैप में गेम के रोमांच को बनाए रखने और प्रत्येक मैच को छोटा बनाने में मदद के लिए इसमें दो नए हथियारों को जोड़ा जाएगा। मैप में 'टीम डेथ मैच एरिना मोड' में शामिल P90 सबमशीन गन और MK12 बर्स्ट स्नाइपर राइफल को जोड़ा जाएगा। डेवलपर्स दावा करते हैं कि ये दोनों गन छोटे मैच में रोमांच और शूटिंग के अनुभव को बढ़ाएंगी।

इसके अलावा, इस मैप में अन्य अधिकांश हथियार एक एक्सटेंडेड बैरल सपोर्ट से लैस होंगे। "यह बैरल उन हथियारों को लंबी दूरी पर वार करने के लिए सक्षम बाएगा, जो मिड-रेंज पर लड़ाई करने के लिए तैयार की गई हैं।
Advertisement

डेवलपर्स ने लंबे समय अपेक्षित Erangel 2.0 मैप के बारे में भी जानकारी दी और कहा है कि इस मैप में फाइनल टच दिया जा रहा है। डेवलपर्स ने इशारा किया है कि इस मैप को 2020 की दूसरी छमाही में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि पहले कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि प्लेयर्स Erangel 2.0 को आसानी से अपना सके और इसके लिए डेवलपर्स इसके रोलआउट की घोषणा होने से पहले इसके विज़्युअल्स और परफॉर्मेंस की क्षमताओं को अच्छे से जांच लेना चाहते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile Livik map
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.