PUBG Mobile के Livik मैप में गेम होगा रोमांचक, सामने आई कई अहम जानकारियां

PUBG Mobile पर Livik मैप को उन खिलाड़ियों के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है, जिनके पास गेम में व्यतीत करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। ऐसे प्लेयर्स अपना थोड़ा समय निकाल कर इस मैप को खेल सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 जून 2020 13:36 IST
ख़ास बातें
  • 2 x 2 किलोमीटर माप के साथ आएगा नया Livik मैप
  • इस मैप में एक साथ खेल पाएंगे कुल 40 प्लेयर्स
  • ज्वालामुखी और झरने जैसे कई आकर्षक क्षेत्रों को भी मैप में जोड़ा गया

PUBG Mobile Livik मैप खेलने के लिए गेम के बीटा वर्ज़न में उपलब्ध है

PUBG मोबाइल, गेमर को एक नया मैप मिलने वाला है, जिसका नाम Livik होगा। यह मैप फिलहाल बीटा वर्ज़न पर खेलने के लिए उपलब्ध है और जल्द ही इसे गेम के स्टेबल वर्ज़न पर भी लाया जाएगा। बिना किसी जानकारी दिए गुरुवार को ट्विटर पर पबजी मोबाइल ने इस मैप को टीज़ किया था। हालांकि, एक पबजी मोबाइल निर्माता ने एक मीडिया इंटरव्यू में इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। टीम ने विशेष रूप से उन मोबाइल गेमर्स के लिए लिविक मैप बनाया है, जिनके पास अपने स्मार्टफोन पर मैच खेलने के लिए घंटों का खाली समय नहीं है। इसलिए डेवलपर्स ने इस मैप को छोटा बनाया है और इस तरह से डिज़ाइन किया है कि इसमें गेम जल्दी पूरा हो जाए।

PUBG Mobile पर Livik मैप को उन खिलाड़ियों के लिए खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है, जिनके पास गेम में व्यतीत करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। ऐसे प्लेयर्स अपना थोड़ा समय निकाल कर इस मैप को खेल सकते हैं। इस मैप में गेम जल्दी खत्म होगा, क्योंकि यह मैप छोटा होगा और इसमें कम प्लेयर्स उतरेंगे। मैप 2x2 किलोमीटर माप के साथ आता है और इसमें एक साथ 40 खिलाड़ियों मैदान में उतरते हैं। कम खिलाड़ियों और छोटे मैप के कारण Livik पर प्रत्येक खेल लगभग 15 मिनट तक चलेगा।

पबजी मोबाइल ने नॉर्डिक इलाके का इस्तेमाल लिविक मैप के थीम के रूप में किया है। एक छोटा सा मैप होने के बावजूद, इसमें कई आकर्षक क्षेत्रों को जोड़ा गया है, जैसे हॉट स्प्रिंग, ज्वालामुखी और झरना।

लिविक मैप की उपलब्धता के बारे में अभी तक किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, यह स्पष्ट है कि यह PUBG Mobile पर उपलब्ध पुराने मैप्स की तुलना में थोड़ा अलग अनुभव लेकर आएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile Livik map
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Realme का 50MP कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  2. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  3. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  4. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  5. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  9. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  10. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.