PUBG Mobile India नए साल से पहले नहीं होगा लॉन्च, जानें कब होगा रिलीज़

PUBG Mobile India भारत में अगले साल मार्च से पहले लॉन्च नहीं होगा। गेम कंपनी के एक अधिकारी ने स्पोर्ट्स वेबसाइट को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2020 13:28 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile India के लॉन्च को लेकर कंपनी के अधिकारी ने दिया बयान
  • नए साल से पहले गेम के लॉन्च की उम्मीद करना बेकार
  • हाल ही में MeitY ने PUBG को अनुमति न दिए जाने की दी थी जानकारी

PUBG Mobile India को हाल ही में 'Coming Soon' मैसेज के साथ टीज़ किया गया था

PUBG Mobile India के लॉन्च में एक के बाद एक रोड़े आ रहे है। अभी कुछ दिन पहले ही दो RTI के जवाब में MeitY ने भारत में PUBG को किसी प्रकार की अनुमति न दिए जाने की जानकारी दी थी और अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिससे पता चलता है कि आगामी पबजी मोबाइल इंडिया के भारत में मार्च से पहले लॉन्च होने की संभावना बेहद कम है। भारत में बैन होने के बाद PUBG Corporation ने Tencent Games से PUBG Mobile के सभी अधिकार वापस ले लिए थे और लोकल बदलावों के साथ भारत के लिए खास PUBG Mobile India की घोषणा की। हालांकि टीज़र जारी करने के बाद से ही गेम के लॉन्च को लेकर कई विवाद देखने को मिल रहे हैं।

PUBG Mobile India भारत में अगले साल मार्च से पहले लॉन्च नहीं होगा। गेम कंपनी के एक अधिकारी ने InsideSport को दिए एक बयान में इस बात की जानकारी दी। अधिकारी का कहना है (अनुवादित) “PUBG द्वारा हर प्रयास सही तरीके से किए गए थे, लेकिन स्थिति कुछ ऐसी बन गई कि इस मामले में कोई प्रगति नहीं हो रही है। हमें भारत में अगले कुछ महीनों तक (कम से कम मार्च 2021 से पहले) PUBG Mobile India की वापसी की उम्मीद नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन सभी को इस सच्चाई को मानना पड़ेगा।”

बता दें कि पिछले हफ्ते पता चला था कि PUBG Mobile India को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा लॉन्च की अनुमति नहीं दी गई। यह फैसला मंत्रालय द्वारा दो अलग-अलग आरटीआई आवेदनों के जवाब में सुनाया गया था। पिछले महीने, PUBG Corporation ने भारत के लिए विकसित खास पबजी मोबाइल इंडिया गेम के जल्द रिलीज़ होने की घोषणा की थी। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने सितंबर में सरकार द्वारा प्रतिबंधित मोबाइल बैटल रोयाल गेम को भारत में दोबारा एक नए रूप में लाने के लिए देश में 100 मिलियन डॉलर (लगभग 734 करोड़ रुपये) के निवेश का वादा भी किया था। 

सितंबर में PUBG Mobile के बैन होने के बाद PUBG Corporation ने मोबाइल वर्ज़न को संभाल रही गेम कंपनी Tencent Games से गेम के सभी अधिकार वापस ले लिए थे और भारत में एक नई कंपनी PUBG Mobile India के नाम से रजिस्टर की थी। इसके बाद गेम की घोषणा के साथ टीज़र भी साझा किए गए, लेकिन सरकार के सख्त नीतियों के चलते गेम के लॉन्च में अभी भी रुकावटे कम होती नज़र नहीं आ रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile India, PUBG Mobile India Launch Date
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.