PUBG Mobile की वापसी पर सरकार का बड़ा बयान, कहा...

MediaNama के द्वारा दायर आरटीआई के जवाब में मंत्रालय ने कहा "MeitY किसी भी वेबसाइट / मोबाइल एप्लिकेशन / सेवा को शुरू करने की अनुमति नहीं देता है।

PUBG Mobile की वापसी पर सरकार का बड़ा बयान, कहा...

PUBG Mobile India को हाल ही में 'Coming Soon' मैसेज के साथ टीज़ किया गया था

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile की वापसी पर MeitY ने जारी किए बयान
  • दो RTI के जवाब में कहा हमने नहीं दी है किसी प्रकार की अनुमति
  • PUBG Corporation ने हाल ही में भारत में PUBG Mobile India को किया था टीज़
विज्ञापन
PUBG Mobile India को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा लॉन्च की अनुमति नहीं दी गई है। यह फैसला मंत्रालय द्वारा दो अलग-अलग आरटीआई आवेदनों के जवाब में सुनाया गया है। पिछले महीने, PUBG Corporation ने भारत के लिए नए पबजी मोबाइल इंडिया गेम के जल्द रिलीज़ होने की घोषणा की थी। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने सितंबर में सरकार द्वारा प्रतिबंधित मोबाइल बैटल रोयाल गेम को भारत में दोबारा एक नए रूप में लाने के लिए देश में 100 मिलियन डॉलर (लगभग 734 करोड़ रुपये) के निवेश का वादा भी किया था।

MediaNama के द्वारा दायर आरटीआई के जवाब में मंत्रालय ने कहा "MeitY किसी भी वेबसाइट / मोबाइल एप्लिकेशन / सेवा को शुरू करने की अनुमति नहीं देता है। तदनुसार, MeitY ने PUBG / PUBG Mobile India को अनुमति नहीं दी है।" बता दें कि आरटीआई आवेदन इस बात पर स्पष्टता की मांग कर रहा था कि क्या Krafton या उसके सहायक PUBG Corporation ने PUBG Mobile के दोबारा लॉन्च पर अनुमति मांगी या प्राप्त की।

एक अलग आरटीआई भी दायर की गई थी, जिसके जवाब में मंत्रालय ने कहा कि देश में PUBG के लॉन्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। मंत्रालय ने 12 दिसंबर को दिए अपने जवाब में कहा, "MeitY ने PUBG लॉन्च करने के लिए कोई अनुमति नहीं दी है।"

मंत्रालय द्वारा दिए गए आरटीआई के जवाबों में इस बात पर किसी प्रकार की स्पष्टता नहीं थी कि बात बैन किए गए PUBG Mobile के बारे में हुई है या आगामी PUBG Mobile India के बारे में, जिसके लिए हाल ही में 'Coming Soon' टीज़र जारी किया गया था। MeitY की प्रतिक्रिया यह है कि मंत्रालय किसी भी ऐप को शुरू करने की अनुमति नहीं देता है - इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आधिकारिक तौर पर, यह ऐप को पूर्व-अनुमोदित नहीं करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »