PUBG Mobile को नए साल पर न करें मिस, खेलें ये 5 दमदार गेम्स

PUBG Mobile Alternatives: अभी भी PUBG Mobile India और FAU-G को छोड़ हमारे पास अन्य कई विकल्प मौजूद हैं, जो न केवल PUBG Mobile की तरह है, बल्कि खेलने में भी मज़ेदार हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2021 15:08 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile India जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • FAU-G को Android के लिए 26 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा
  • इनके अलावा एंड्रॉयड और आईओएस पर 5 मज़ेदार पबजी मोबाइल विकल्प मौजूद हैं

PUBG Mobile Alternatives: Garena Free Fire गेम भारत में काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है

PUBG Mobile को भारत में बैन हुए 4 महीने पूरे हो चुके हैं और PUBG Mobile India पर भी सस्पेंस बना हुआ है। अब 2021 शुरू होने के साथ मोबाइल बैटल रोयाल की दुनिया में एक बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है। जी हां, FAU-G, जिसे पबजी मोबाइल का भारतीय विकल्प बोला जा रहा है, 26 जनवरी को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए जारी होने वाला है। वहीं, पबजी मोबाइल इंडिया को लेकर लीक्स लगातार सामने आने में हैं। हालांकि, अभी भी इन दोनों गेम्स को छोड़ हमारे पास अन्य कई विकल्प मौजूद हैं, जो न केवल PUBG Mobile की तरह है, बल्कि खेलने में भी मज़ेदार हैं। इनमें से कुछ अनूठे भी हैं। हमने ऐसे ही पांच मज़ेदार मोबाइल बैटल रोयाल की लिस्ट (PUBG Mobile Alternatives) तैयार की है, जो PUBG Mobile India और FAU-G के आने तक, 2021 में आपका मनोरंजन करेंगे।
 

Call of Duty: Mobile

कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल साल 2019 में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था और आने के साथ इसने धमाल मचा दिया था। इस गेम की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इसका कारण गेम के ग्राफिक्स और नए फीचर्स से लैस इसके जबरदस्त अपडेट्स हैं। गेम को लगातार अपडेट किया जाता है और इसमें नए मोड्स, हथियार, फीचर्स, मैप्स आदि जोड़े जाते हैं। इसका थीम काफी हद तक कॉल-ऑफ-ड्यूटी के पीसी गेम्स से मेल खाता है। यूं तो यह फर्स्ट परसन शूटर है, लेकिन इसमें बैटल रोयाल मोड भी है। यह एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त में उपलब्ध है।
Advertisement
 

Garena Free Fire-New Beginning

पबजी मोबाइल पर बैन लगने के बाद भारत में फ्री फायर बेहद तेज़ी के साथ लोकप्रिय हुआ। करोड़ों का प्लेयरबेस होने के बावजूद, यह गेम पबजी के रहते घरेलू नाम नहीं बन पाया था, लेकिन PUBG Mobile पर प्रतिबंध लगने के बाद गेम के प्लेयरबेस में काफी बड़ा उछाल आया और इसके एक्टिव यूज़रबेस में भी बढ़ोतरी हुई। यदि आप पबजी मोबाइल से इस गेम पर आ रहे हैं, तो आप ज्यादा अलग महसूस नहीं करेंगे, सिवाय इसके बैटल रोयाल गेम की अवधि के। इसमें एक गेम की अवधि 10 मिनट है और एक गेम में एक समय में 50 लोग भाग ले सकते हैं। आप इस गेम को iOS और Android पर मुफ्त में खेल सकते हैं।

Also Read: PUBG Ban: From Call of Duty: Mobile to Free Fire, Alternatives You Can Play Right Now
 

Battlelands Royale

बैटललैंड रोयाल खेलते ही शायद आपके मुह से "ओह माई गॉड" निकल जाए। यह अन्य बैटल रोयाल्स के समान गेमप्ल लेकर आता है, लेकिन अपने एक अतरंगी स्टाइल के साथ। यह गेम एक टॉप-डाउन व्यू के साथ आता है और खेल की बहुत सारी चीजों को सरल बना देता है। एक मैच में केवल 32 खिलाड़ी खेलते हैं, मैप पर कुछ सेकंड्स में प्लेयर्स नीचे पहुंच जाते हैं और गेम को आसान बनाने वाले इन सब कारणों से आपको नॉन-स्टॉप एक्शन मिलता रहता है। यह गेम आईओएस और एंड्रॉयड पर खेला जा सकता है।
Advertisement
 

Butter Royale

यह गेम बच्चों और बड़ों के लिए एक जैसा है। इसमें किसी प्रकार का खून-खराबा नहीं होता है, क्योंकि आप हर किसी पर मक्खन और खाना फेंकते हैं और किरदार भी काफी क्यूट दिखते हैं। अपने आप में खेल अविश्वसनीय रूप से रंगीन है और यह बटर की तरह स्मूथ बना रहता है। केवल एक कमी यह है कि आपको इसे खेलने के लिए Apple Arcade की सदस्यता की आवश्यकता होगी। लेकिन यदि आपने अभी तक अपना निशुल्क ट्रायल शुरू नहीं किया है, तो उसे लेकर आप इसे आज़मा सकते हैं। यह गेम केवल iOS के लिए उपलब्ध है।

Also Read: PUBG Mobile India Launch Approved? MeitY Says No in Response to RTIs
Advertisement
 

Fortnite

Fortnite शायद वह नाम है जो बैटल रोयाल गेम्स के बारे में सोचते समय आपके दिमाग में सीधा PUBG के बाद आता हो। इस गेम के बारे में अच्छी बात यह है कि पबजी मोबाइल के विपरीत, आपके स्मार्टफोन पर Fortnite क्रॉस प्लेटफॉर्म कार्यक्षमता को सपोर्ट करता है, जिससे आप पीसी और कॉन्सोल प्लेयर्स के खिलाफ मोबाइल से खेल सकते हैं। गेम के विज़्युअल्स और गेमप्ले PUBG से काफी अलग है। यहां आपके पास बिल्ड मैकेनिक्स भी है, जहां आप अपने आस-पास किलेबंदी करने के लिए दीवारें, रैंप, छत, और फर्श आदि बनाते हैं। यह आपको लड़ाई के समय कवर लेने में मदद करता है या घात लगाने के काम आता है। गेम एंड्रॉयड और आईओएस के लिए उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.