PUBG Mobile 2 अगले हफ्ते होगा लॉन्च!

एक व्यक्ति ने दावा किया है कि PUBG Mobile 2 अगले हफ्ते रिलीज़ हो सकता है। गेम साल 2051 पर आधारित होगा और आधुनिक हथियार, गैजेट्स और एक नए मैप के साथ आएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 फरवरी 2021 18:38 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile 2 के नाम से नया गेम अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है
  • साल 2051 पर आधारित इस गेम में आधुनिक हथियार और नया मैप होगा
  • सितंबर 2020 में PUBG Mobile को भारत में किया गया था बैन

PUBG Mobile 2 के भारत आने की खबर पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है

PUBG Mobile 2 कथित तौर पर अगले हफ्ते रिलीज़ हो सकता है। एक टिपस्टर ने दावा किया है कि नया गेम आधुनिक हथियारों, नए मैप और कई बेहतरीन गैजेट्स से लैस होगा। बता दें कि PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 में भारत सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था। PUBG Mobile 2 को कथित तौर पर दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton द्वारा विकसित किया जा रहा है। याद दिलाते चलें कि कंपनी ने PUBG Mobile के भारतीय ऑपरेशन के पब्लिशर Tencent Games से बैन के बाद सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली थी। पबजी मोबाइल 2 को लेकर अब तक डेवलपर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुए हैं, इसलिए इस जानकारी को केवल एक लीक समझना बेहतर होगा।

PlayerIGN नाम (IGN से संबद्ध नहीं) से ट्विटर पर हैंडल चला रहे एक व्यक्ति ने दावा किया है कि PUBG Mobile 2 अगले हफ्ते रिलीज़ हो सकता है। अब हटा दिए गए एक Weibo पोस्ट का हवाला देते हुए टिपस्टर ने यह भी साझा किया कि गेम साल 2051 पर आधारित होगा और आधुनिक हथियार, गैजेट्स और एक नए मैप के साथ आएगा। इसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने की भी बात कही गई है। यह भी उम्मीद की जा रही है कि Krafton इसे PUBG Global Invitational.S 2021 टूर्नामेंट में घोषित कर सकता है, जो अगले हफ्ते होगा।
Advertisement

इसी टिपस्टर ने जनवरी में एक कोरियाई प्रकाशन की रिपोर्ट साझा की थी, जिसमें दावा किया गया था कि PUBG 2 (PC और कॉन्सोल) और PUBG Mobile 2 विकसित किया जा रहा है।

PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 में 117 अन्य ऐप के साथ बैन कर दिया गया था और बाद में Google Play और App Store से भी हटा दिया गया। चीनी कंपनी Tencent पर गेम के पब्लिकेशन की जिम्मेदारी थी और इसी के चलते गोपनीयता और सुरक्षा की चिंताओं का हवाला देते हुए सरकार ने गेम को बैन कर दिया था। तब से, PUBG Corporation की सहायक कंपनी Krafton इस गेम को भारत में वापस लाने की कोशिश कर रही है। पिछले साल नवंबर में, कंपनी ने PUBG Mobile India की घोषणा की थी और टीज़ किया था कि गेम जल्द दस्तक देगा, लेकिन यह अभी तक रिलीज़ नहीं हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.