PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट 7 जुलाई को होगा जारी, मिलेगा नया 'Livik' मैप

डेवलपर्स इस बात की पुष्टि करते हैं कि PUBG Mobile Livik मैप में गेम के रोमांच को बनाए रखने और प्रत्येक मैच को छोटा बनाने में मदद के लिए इसमें दो नए हथियारों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 जून 2020 19:24 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile Livik मैप में जोड़ी जाएगी P90 SMG और MK12 स्नाइपर राइफल
  • Erangel 2.0 मैप भी पिछले कुछ समय से बना हुआ है चर्चा का पात्र
  • संभावना है कि यह मैप भी आगामी पबजी मोबाइल 0.19.0 अपडेट में हो रिलीज़

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट नए Livik मैप के साथ आएगा

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट 7 जुलाई को जारी किया जाएगा, कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी घोषणा की है। यह अपडेट पबजी फैन्स के लिए नया Livik मैप लेकर आएगा, जो पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है और फिलहाल खेलने के लिए गेम के बीटा संस्करण में उपलब्ध है। ट्विटर पर कए पोस्ट में आगामी 0.19.0 अपडेट में क्या-क्या शामिल होगा, इसकी जानाकरी नहीं दी गई है। हालांकि, पिछले टीज़र की बदौलत हम लिविक मैप के बारे में कुछ जानकारी तो रखते ही हैं। Livik आजतक का पहला PUBG Mobile एक्सक्लूसिव मैप होगा, क्योंकि इससे पहले हर मैप को पहले गेम के पीसी या कॉन्सोल वर्ज़न में जारी किया गया है और बाद में मोबाइल वर्ज़न के लिए पेश किया गया। यह अभी भी अस्पष्ट है कि Erangel 2.0 मैप इस आगामी 0.19.0 अपडेट का हिस्सा होगा या नहीं।
 

PUBG Mobile ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें कहा गया है कि गेम में 0.19.0 अपडेट 7 जुलाई को आएगा। इसमें कहा गया है कि Livik नाम का नया मैप इस अपडेट के साथ गेम के रेगुलर वर्ज़न में पेश किया जाएगा। इस ट्वीट में केवल इतनी ही जानकारी दी गई है, लेकिन अब हम जुलाई महीने के काफी करीब है, तो ऐसे में आने वाले दिनों में और अधिक टीज़र्स सामने आने की उम्मीद की जा सकती है। Livik वर्तमान में PUBG Mobile Beta वर्ज़न में 'सीक्रेटमैप' के रूप में टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। यह पबजी मोबाइल का पहला ऐसा मैप होगा, जिसने पहले पीसी और कॉन्सोल वर्ज़न पर अपना रास्ता नहीं बनाया है।
Advertisement

यूं तो इस ट्वीट में आगामी मैप की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पिछले टीज़र से हम जानते हैं कि यह मैप हमारे लिए क्या कुछ नया लाएगा। डेवलपर्स इस बात की पुष्टि करते हैं कि नए मैप में गेम के रोमांच को बनाए रखने और प्रत्येक मैच को छोटा बनाने में मदद के लिए इसमें दो नए हथियारों को जोड़ा जाएगा। मैप में 'टीम डेथ मैच एरिना मोड' में शामिल P90 सबमशीन गन और MK12 बर्स्ट स्नाइपर राइफल को जोड़ा जाएगा। डेवलपर्स दावा करते हैं कि ये दोनों गन छोटे मैच में रोमांच और शूटिंग के अनुभव को बढ़ाएंगी।

इसके अलावा, इस मैप में अन्य अधिकांश हथियार एक एक्सटेंडेड बैरल सपोर्ट से लैस होंगे। "यह बैरल उन हथियारों को लंबी दूरी पर वार करने के लिए सक्षम बाएगा, जो मिड-रेंज पर लड़ाई करने के लिए तैयार की गई हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile Livik map
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.