PUBG Battlegrounds अपडेट 15.2 के साथ गेम में बढ़ेगा रोमांच! जानें क्या है इसमें खास!

PUBG: Battlegrounds का नया अपडेट एक प्रैक्टिस रेंज भी लाया है जिसमें प्लेयर अपने शूटिंग स्किल को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 09:55 IST
ख़ास बातें
  • ड्रोन की मदद से अब प्लेयर्स मैप में सर्च कर सकते हैं।
  • बेसिक ट्रेनिंग मोड में प्लेयर पांच स्टेजों से गुजरेंगे।
  • AI ट्रेनिंग मैच में 99 बॉट्स हैं जो बताते हैं कि मैच कैसे आगे बढ़ता है।

गेम में हर मैप, नॉर्मल मैच, कस्टम गेम, ट्रेनिंग मोड और सेंडबॉक्स मोड में अब EMT Gear भी उपलब्ध होगा।

PUBG: Battlegrounds में बहुत जल्द प्लेयर्स को नया अपडेट मिलने वाला है। क्राफ्टन ने गेम के अपडेट 15.2 की घोषणा कर दी है। इसके साथ गेम में ड्रोन भी शामिल हो जाएंगे। पब्लिक टेस्ट सर्वर में अपडेट आ चुका है और जल्द ही यह लाइव सर्वर में भी आ जाएगा। इस अपडेट के साथ गेम में टेक्टिकल गियर के साथ ही ड्रोन और नए ट्यूटोरिअल मोड भी शामिल हो जाएंगे। इसके अलावा Win94, VSS राइफल्स और मिनी मैप में भी सुधार किए गए हैं। गेम में एक नई लॉबी थीम भी जोड़ी गई है। 

एक ब्लॉग पोस्ट में क्राफ्टन ने नए टेक्टिकल गियर, गेम मोड और दूसरे इम्प्रूवमेंट की घोषणा की जो पब्जी बैटलग्राउंड के अपडेट 15.2 के साथ गेम में शामिल हो जाएंगे। अपडेट 12 जनवरी से लाइव पब्लिक सर्वर पर अपलोड कर दिए जाएंगे और उसके बाद प्लेयर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
 

PUBG: Battlegrounds tactical gear- Drones

ड्रोन की मदद से अब प्लेयर्स मैप में सर्च कर सकते हैं। ड्रोन को नॉर्मल मैच, कस्टम गेम, ट्रेनिंग मोड और सेंडबॉक्स मोड में एक्सेस कर सकते हैं। ड्रोन के पास लूटी गई चीजों को उठाने की क्षमता भी होगी और उन चीजों को वह प्लेयर के पास वापस लेकर भी आ सकेंगे। Drone View पर टॉगल करके प्लेयर ड्रोन को लॉन्च कर सकते हैं। हालांकि ड्रोन उड़ते समय लाइट ब्लिंक करते हैं और शोर भी करते हैं, इसलिए उनको गुप्त नहीं रखा जा सकता है। 

Drone View में आने के बाद प्लेयर्स इधर-उधर नहीं घूम पाएंगे और इससे बाहर आने के बाद ड्रोन अपनी वर्तमान स्थिति पर उड़ता रहेगा। क्रंटोल कर रहे प्लेयर के 300 मीटर के दायरे तक ही ड्रोन जा सकता है और कई तरह के हमलों को झेल सकने में सक्षम है। 
Advertisement
 

PUBG: Battlegrounds tactical gear- EMT Gear

ड्रोन की तरह ही हर मैप, नॉर्मल मैच, कस्टम गेम, ट्रेनिंग मोड और सेंडबॉक्स मोड में अब EMT Gear भी उपलब्ध होगा। गियर में बैंडेज के दो बंडल होंगे। लेकिन इनको इस्तेमाल करते हुए लड़ाई में प्लेयर की फ्लेक्सिबिलिटी कम हो जाएगी। ईएमटी गियर के इस्तेमाल से जख्मी प्लेयर जल्दी ठीक हो सकेंगे। 
 

PUBG: Battlegrounds new game modes

बेसिक ट्रेनिंग मोड में प्लेयर पांच स्टेजों से गुजरेंगे- बेसिक कैरेक्टर मूवमेंट, लूट और गन शूटिंग, लूट और फेंकने वाली चीजों को फेंकना, हील करने वाली चीजों का इस्तेमाल करना और नीचे गिरे टीम के साथियों को फिर से ठीक करना। यह पहला ट्यूटोरियल है और अगली स्टेज, जो कि एआई ट्रेनिंग मैच है, तक पहुंचने के लिए इसे पूरा करना प्लेयर के लिए जरूरी है। 

AI ट्रेनिंग मैच में 99 बॉट्स हैं जो बताते हैं कि मैच कैसे आगे बढ़ता है। प्लेयर्स को कई लॉबी ट्यूटोरियल मिशन भी पूरे करने होंगे जिनमें अलग अलग अचीवमेंट हैं। इन्हें एक अकाउंट में एक बार ही अचीव किया जा सकता है। 
Advertisement
 
PUBG: Battlegrounds का नया अपडेट एक प्रैक्टिस रेंज भी लाया है जिसमें प्लेयर अपने शूटिंग स्किल को बेहतर बना सकते हैं। इनडोर प्रैक्टिस रेंज को ट्रेनिंग मोड में ही बनाया गया है। इसमें पॉप-अप टारगेट प्रैक्टिस मोड के साथ ही एक मूविंग टारगेट प्रैक्टिस मोड भी है। 
Advertisement

गेम में विन94 और वीएसएस राइफल्स के लिए भी कुछ इम्प्रूवमेंट किए गए हैं। अब दोनों को ही बिना स्कोप के इस्तेमाल किया जा सकता है जो इनको क्लोज रेंज फाइट के लिए ज्यादा बेहतर बनाता है। क्राफ्टन ने स्क्रीन पिंग मार्कर में भी सुधार किया है। यह रैंक्ड और ईस्पोर्ट्स मोड में उपलब्ध नहीं होगा। इसके साथ ही कंपनी ने मिनी-मैप के ग्राफिक्स को भी इम्प्रूव किया है जिससे मैप में अधिक डीटेल देखी जा सकती है। नई थीम के साथ गेम में नया लॉबी इंटरफेस भी देखने को मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.