PUBG : Battlegrounds प्‍लेयर्स को लड़ाई जीतने के लिए मिलेंगे ड्रोन, 12 जनवरी से होगा फ्री-टू-प्ले

क्राफ्टन के अनुसार, PUBG : बैटलग्राउंड में 12 जनवरी को यह फीचर आने की उम्मीद है। इसी दिन से यह गेम फ्री-टू-प्ले मॉडल पर स्विच हो जाएगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 12:55 IST
ख़ास बातें
  • नए टीजर में ड्रोन सर्विलांस फीचर को हाइलाइट किया गया है
  • पबजी : न्‍यू स्‍टेट जैसे गेम्‍स में प्‍लेयर्स के लिए पहले से ही ड्रोन हैं
  • वहीं, चीटिंग करने वाले प्‍लेयर्स के खिलाफ क्राफ्टन कार्रवाई कर रही है

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम में चीटिंग करने वाले प्‍लेयर्स के खिलाफ क्राफ्टन लगातार कार्रवाई कर रही है।

Photo Credit: Facebook

पबजी : बैटलग्राउंड्स (PUBG : Battlegrounds) प्‍लेयर्स को अब उनकी टीम के लिए ड्रोन मिलेंगे। इससे उन्‍हें लड़ाई जीतने का एक और साधन मिल जाएगा। नए टीजर में ड्रोन सर्विलांस फीचर को हाइलाइट किया गया है। खास बात यह है कि पबजी : न्‍यू स्‍टेट (PUBG: New State) जैसे गेम्‍स में प्‍लेयर्स के लिए पहले से ही ड्रोन उपलब्‍ध हैं। क्राफ्टन (Krafton) के अनुसार, PUBG बैटलग्राउंड 12 जनवरी से सभी यूजर्स के लिए फ्री-टू-प्ले होगा। गेम डाउनलोड करने और खेलने के लिए फ्री होगा, हालांकि कुछ आइटम और गेम मोड को पेमेंट का बाद हासिल किया जा सकेगा। 

‘पबजी : बैटलग्राउंड्स' के फेसबुक पेज पर एक टीजर वीडियो पोस्ट किया गया है। इस छोटी सी क्लिप में प्‍लेयर्स के एक ग्रुप को छिपते हुए और अपनी योजना बनाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरे प्‍लेयर्स द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से उनकी निगरानी की जा रही है। इसी तरह का एक टीजर इस हफ्ते की शुरुआत में भी ट्वीट किया गया था। इसमें डेवलपर्स ने एक क्लिप शेयर की थी। क्लिप में एक रेडियो-कंट्रोल्‍ड निगरानी ड्रोन, एक रिमोट कंट्रोल, मैप और एक बैग दिखाया गया था।
Advertisement

क्राफ्टन के अनुसार, PUBG : बैटलग्राउंड में 12 जनवरी को यह फीचर आने की उम्मीद है। इसी दिन से यह गेम फ्री-टू-प्ले मॉडल पर स्विच हो जाएगा। हालांकि यह गेम डाउनलोड करने के लिए फ्री होगा, लेकिन कुछ गेम मोड्स एक्‍सक्‍लूसिव होंगे, जिनके लिए पेमेंट करना होगा। 

इस बीच, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम में चीटिंग करने वाले प्‍लेयर्स के खिलाफ क्राफ्टन लगातार कार्रवाई कर रही है। 2 जनवरी को खत्‍म हुए सप्ताह के दौरान कंपनी ने 71,000 से अधिक अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है। एक महीने में क्राफ्टन दो लाख से ज्‍यादा अकाउंट्स पर बैन लगा चुकी है। खास बात यह है कि इस बार प्‍लेयर्स की डिवाइसेज को परमानेंट बैन किया जा रहा है। इससे उस डिवाइस पर दोबारा गेम नहीं खेला जा सकेगा। 
Advertisement

क्राफ्टन आमतौर पर प्लेयर्स को तब बैन करती है जब गेम को किसी गैर आधिकारिक चैनल से डाउनलोड किया गया हो या फिर उस डिवाइस पर कोई अवैध प्रोग्राम चल रहा हो। 6 से 12 दिसंबर के बीच भी क्राफ्टन ने 1 लाख 42 हजार 766 अकाउंट्स को बैन करने की घोषणा की थी। कंपनी ने नवंबर में 17 से 23 तारीख के बीच 1 लाख 57 हजार अकाउंट बैन किए थे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.