PUBG: Battlegrounds ने पीसी के लिए पेश किया नया Deston मैप, गेम लवर्स को मिलेगा नया अनुभव

Deston में नए व्हीकल्स, कई नए वेपन भी देखने को मिलेंगे। PUBG: Battleground के नए मैप Deston में लोकेशंस पर भी खास ध्यान दिया गया है। इसमें कई एरिया में वनस्पति देखने को मिलती है, तो कहीं शहर देखें को मिलते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 14:20 IST
ख़ास बातें
  • PUBG: Battlegrounds ने अपना नया मैप Deston लॉन्च कर दिया है।
  • आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने भी Deston के ट्रेलर को शेयर किया है।
  • Deston मैप में Ascenders पेश किए गए हैं।

Photo Credit: PUBG

PUBG: Battlegrounds ने अपना नया मैप Deston लॉन्च कर दिया है। यह पहला मैप है जो बैटल रॉयल गेम के इस साल फ्री होने के बाद रिलीज हुआ है। इस गेम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने यह खबर शेयर की और ट्वीट में लिखा कि '' Deston और अपडेट 18.2 अब पीसी सर्वर्स पर लाइव है।  क्या आप नए मैप पर पहले ही दिन चिकन डिनर जीत पाएंगे? साथ ही Deston के बारे में नई अपडेट को https://pubg.info/DESTON_tw_liveserver” पर चेक करना न भूलें।'' हालांकि, कंसोल यूजर्स को नए मैप के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। Deston करीब एक हफ्ते बाद 21 जुलाई को Xbox सीरीज S/X, प्लेस्टेशन 4, और  प्लेस्टेशन 5 पर उपलब्ध होगा। 

PUBG: Battlegrounds के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने भी Deston के ट्रेलर को शेयर किया है, जिससे यूजर्स को यह अनुमान लग जाए कि मैप में क्या कुछ देखने को मिलेगा। 2 मिनट और 45 सेकंड के Deston के गेमप्ले ट्रेलर में काफी एक्शन देखने को मिला। इसमें कुछ काफी आकर्षक विज़ुअल देखने को मिले और यह एक ऐसी खतरनाक जगह ले जाते हैं जहाँ ''कोई स्क्वाड पहले ना गई हो।'' गेम के जॉनर को देखते हुए यह जरूर कहा जा सकता है की यह नरम दिल लोगों के लिए नहीं बना है।  

Deston मैप में Ascenders पेश किए गए हैं। यह मैकेनिकल जिप लाइन्स हैं जो प्लेयर्स को हाइट पर चढ़ने पर मदद करेंगी। आसान भाषा में समझाया जाए तो यह बिना दीवार, सीलिंग और फ्लोर के एलिवेटर्स हैं। Deston में नए व्हीकल्स, कई नए वेपन भी देखने को मिलेंगे। PUBG: Battleground के नए मैप Deston में लोकेशंस पर भी खास ध्यान दिया गया है। इसमें कई एरिया में वनस्पति देखने को मिलती है, तो कहीं शहर देखें को मिलते हैं, क्योंकि इन जगहों पर एक समय में भारी तूफान आया था। इस मैप में PUBG की हिस्ट्री में सबसे ऊंचा स्काईस्क्रेपर भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Game, Tech Tips

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.