बड़ी डिस्प्ले, दमदार फीचर्स के साथ OnePlus X 27 और Monitor E 24 लॉन्च, गेमिंग में मिलेगा अलग अनुभव, जानें क्या है खास

OnePlus X 27 की कीमत 27,999 रुपये है। इस मॉनिटर की बिक्री 15 दिसंबर से शुरू होगी। OnePlus E 24 की कीमत और उपलब्धता की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 11:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus E 24 मॉडल में 24 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus X 27 में 27 इंच की IPS डिस्प्ले है।
  • कीमत की बात की जाए तो OnePlus X 27 की कीमत 27,999 रुपये है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारतीय बाजार में वनप्लस मॉनिटर सीरीज में OnePlus Monitor X 27 और OnePlus Monitor E 24 को पेश कर दिया है। इन मॉनिटर की घोषणा पहले कर दी गई थी, लेकिन इनमें से एक की भारत में बिक्री शुरू हो रही है। Monitor X 27 मॉडल 15 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यहां हम आपको वनप्लस के इन दोनों मॉनिटर्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
 

OnePlus X 27 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus X 27 में 27 इंच की IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2560x1440 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट है। OnePlus दावा करती है कि डिस्प्ले 1ms रिस्पॉन्स टाइम, 10-बिट कलर, 95% DCI-P3 कवरेज और HDR 400 सर्टिफिकेशन प्रदान करती है। मॉनिटर AMD GPU के साथ वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट के लिए AMD FreeSync प्रीमियम सर्टिफाइड और Nvidia और Intel GPU के साथ कंपेटिबल भी है।

OnePlus X 27 में एक एडजेस्टेबल मैटल स्टैंड के साथ फुल टिल्ट, पिवट और रोटेशन सपोर्ट के साथ एक मेटल बॉडी है। मॉनिटर डिस्प्ले पोर्ट Alt मोड सपोर्ट के साथ एक एक्स्ट्रा यूएसबी-सी कनेक्टर प्रदान करता है। USB-PD पर 65 वॉट की पावर भी प्रदान कर सकता है। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो दो अलग-अलग सोर्स को जोड़ने और ड्यूल PbP या PiP मोड में देखने के लिए स्प्लिट स्क्रीन मोड शामिल हैं। स्टैंडर्ड, मूवी, पिक्चर, वेब और गेम समेत कई फोटो मोड भी उपलब्ध हैं। गेम मोड MOBA, FPS, RTS और RPG मोड प्रदान करता है।
Advertisement
 

OnePlus E 24 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus E 24 मॉडल में 24 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल और 75Hz रिफ्रेश रेट है। यह एडाप्टिव सिंक, 8mm स्लिम बॉडी, टिल्ट और रोटेट एडजस्टमेंट के साथ मेटल स्टैंड और बिल्ट-इन केबल मैनेजमेंट और यूएसबी-सी कनेक्टर से लैस है।
 

OnePlus X 27 और OnePlus E 24 की कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो OnePlus X 27 की कीमत 27,999 रुपये है। इस गेमिंग मॉनिटर की बिक्री 15 दिसंबर से शुरू होगी। OnePlus E 24 की कीमत और उपलब्धता की घोषणा बाद में की जाएगी। अगर ग्राहक OnePlus Monitor X 27 को OnePlus की ऑफिशियल साइट से खरीदते हैं तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं वनप्लस मॉनिटर एक्स 27 को 6 महीने की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  2. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  7. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  8. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  9. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.