सस्ते PC और लैपटॉप पर भी चलेंगे जबरदस्त ग्राफिक्स वाले गेम्स, भारत में लॉन्च हो रहा है Nvidia Geforce NOW

Nvidia की क्लाउड गेमिंग सर्विस GeForce NOW इस नवंबर भारत में लॉन्च होने जा रही है। Blackwell RTX आर्किटेक्चर वाले अपग्रेड के साथ यूजर्स को RTX 5080-क्लास परफॉर्मेंस और हजारों गेम्स की लाइब्रेरी क्लाउड से स्ट्रीम करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अगस्त 2025 14:42 IST
ख़ास बातें
  • GeForce NOW नवंबर से भारत में उपलब्ध होगा
  • RTX 5080 क्लास परफॉर्मेंस और Blackwell RTX आर्किटेक्चर अपग्रेड
  • करीब 4,500 गेम्स और नए ब्लॉकबस्टर टाइटल्स का सपोर्ट

GeForce NOW Nvidia की क्लाउड गेमिंग सर्विस है

Photo Credit: Nvidia

क्लाउड गेमिंग की दुनिया में बड़ा धमाका होने वाला है, क्योंकि NVIDIA GeForce NOW इस नवंबर से भारत में लॉन्च होने जा रहा है। अब गेमर्स को हाई-एंड PC या महंगे ग्राफिक्स कार्ड की टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह सर्विस आपके फोन, लैपटॉप, टैबलेट या यहां तक कि स्मार्ट TV को भी एक पावरफुल गेमिंग रिग बना देगी। इसमें आप हाई-क्वालिटी ग्राफिक्स, रियल-टाइम रे ट्रेसिंग और लो-लेटेंसी गेमप्ले का मजा ले सकते हैं, वो भी सिर्फ इंटरनेट के जरिए।

Nvidia ने Gamescom 2025 में कंफर्म किया कि GeForce NOW को नए Blackwell RTX आर्किटेक्चर से अपग्रेड किया जाएगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को अब RTX 5080 क्लास ग्राफिक्स पावर मिलेगी, जिसमें जबरदस्त 62 टेराफ्लॉप्स कंप्यूट परफॉर्मेंस, 48GB फ्रेम बफर और पिछले जनरेशन से लगभग 2.8x तेज फ्रेम रेट मिलेंगे। Nvidia का कहना है कि इससे गेमिंग एक्सपीरियंस और भी स्मूथ और विजुअली दमदार होगा।

Advertisement

अब सवाल आता है, GeForce NOW आखिर है क्या? तो सीधी भाषा में कहें तो ये Nvidia की क्लाउड गेमिंग सर्विस है। इसमें आपको गेम्स अपने डिवाइस पर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि वो Nvidia के सर्वर्स पर चलते हैं और आप उन्हें नेटफ्लिक्स की तरह स्ट्रीम करके खेल सकते हैं। आपके पास चाहे नॉर्मल लैपटॉप हो या स्मार्टफोन, बस एक अच्छा इंटरनेट होना चाहिए। इसी अपग्रेड के बाद इसमें Install-to-Play फीचर भी आ रहा है, जिससे GeForce NOW का गेम कैटलॉग बढ़कर लगभग 4,500 टाइटल्स तक पहुंच जाएगा।

जहां तक गेम्स की बात है, Nvidia ने साफ किया है कि इस साल आने वाले कई ब्लॉकबस्टर गेम्स सीधे लॉन्च डे से इसमें प्ले किए जा सकेंगे। लिस्ट में Borderlands 4, Call of Duty: Black Ops 7, The Outer Worlds 2, Vampire: The Masquerade - Bloodlines 2, Dying Light: The Beast और भी कई बड़े नाम शामिल हैं। इन गेम्स को आप RTX 5080 क्लास विजुअल्स के साथ क्लाउड से डायरेक्ट अपने डिवाइस पर खेल पाएंगे।

कीमत की बात करें तो GeForce NOW के प्लान्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Ultimate Membership $19.99 (लगभग 1,700 रुपये) प्रति माह या $199.99 (लगभग 17,000 रुपये) सालाना पर उपलब्ध है। वहीं Performance Membership $9.99 (लगभग 850 रुपये) प्रति माह में मिलती है। भारत में भी इन्हीं कीमतों के आसपास मेंबरशिप मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

Nvidia GeForce NOW इंडिया में कब लॉन्च होगा?

Nvidia ने कन्फर्म किया है कि GeForce NOW नवंबर 2025 में भारत में लॉन्च होगा। यह Brothers Picture के जरिए ऑपरेट होगा।

GeForce NOW क्या है?

GeForce NOW Nvidia की क्लाउड गेमिंग सर्विस है, जिससे आप बिना हाई-एंड PC या कंसोल खरीदे, सीधे क्लाउड से AAA गेम्स स्ट्रीम करके खेल सकते हैं।

GeForce NOW पर कौन-कौन से गेम्स मिलेंगे?

इसमें करीब 4,500 गेम्स उपलब्ध होंगे। नए ब्लॉकबस्टर टाइटल्स जैसे Borderlands 4, Call of Duty: Black Ops 7, The Outer Worlds 2, ARC Raiders, और Dying Light: The Beast भी सपोर्ट करेंगे।

Advertisement

GeForce NOW में परफॉर्मेंस कैसी होगी?

Blackwell RTX आर्किटेक्चर के साथ GeForce NOW RTX 5080-क्लास परफॉर्मेंस देगा। इसमें 5K तक 120fps गेमिंग, AI-एन्हांस्ड विजुअल्स, DLSS 4 और अल्ट्रा-लो लेटेंसी जैसी फीचर्स मिलेंगे।

GeForce NOW इंडिया में कितनी कीमत पर मिलेगा?

Nvidia ने बताया है कि ग्लोबल मार्केट में Ultimate Membership $19.99 (लगभग 1,700 रुपये) प्रति माह या $199.99 (लगभग 17,000 रुपये) सालाना पर उपलब्ध है। वहीं, Performance Membership $9.99 (लगभग 850 रुपये) प्रति माह में मिलती है। भारत में भी इन्हीं कीमतों के आसपास मेंबरशिप मिलने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nvidia, GeForce Now India, GeForce Now Price, GeForce Now
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.