अपना PUBG Mobile का डेटा Battlegrounds Mobile India गेम में ऐसे करें ट्रांसफर

अपने PUBG डेटा को Battlegrounds Mobile India में आसानी से ट्रांस्फर करने के लिए आपको नीचें दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 जून 2021 15:56 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile का डेटा Battlegrounds Mobile India में हो सकता है ट्रांस्फर
  • ट्रांस्फर करने के लिए Facebook या Twitter अकाउंट करना होगा यूज़
  • यहां दिए आसान स्पेट्स से चुटकी में हो जाएगा डेटा ट्रांस्फर

PUBG Mobile का अकाउंट डेटा बेहद आसानी से Battlegrounds Mobile India में ट्रांस्फर किया जा सकता है

Battlegrounds Mobile India अभी Beta में उपलब्ध है। यदि आप भी PUBG Mobile खेलते थे और सितंबर 2020 में बैन होने के बाद से इन-गेम करेंसी, आउटफिट और अन्य आइटम्स समेत आपका सारा डेटा उसी अकाउंट में है, तो अच्छी खबर यह है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया आपको पबजी मोबाइल का सारा डेटा ट्रांसफर करने की अनुमति दे रहा है। इसके लिए आपको नए गेम में अपने पुराने पबजी मोबाइल अकाउंट के जरिए लॉग-इन करना होगा, चाहे वह फेसबुक हो या ट्विटर। आइए जानते हैं कि PUBG Mobile के डेटा को Battlegrounds Mobile India में कैसे ट्रांस्फर करें।

जब आप पहली बार Battlegrounds Mobile India को शुरू करेंगे, तो आपको लॉग-इन करने के लिए कहा जाएगा। जिसके बाद, आपको PUBG Mobile से अपना डेटा ट्रांसफर करने का विकल्प दिया जाएगा। भले ही बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया आपको Facebook, Twiiter के साथ-साथ Google Play के जरिए भी लॉग-इन करने की अनुमति देता है, लेकिन डेटा ट्रांसफर केवल फेसबुक और ट्विटर अकाउंट तक ही सीमित है। गेम के अनुसार, Google Play Games अकाउंट को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता, क्योंकि Google अब इन-बिल्ट ब्राउज़र से साइन-इन करने का विकल्प नहीं देता है।
Advertisement

अपने PUBG डेटा को Battlegrounds Mobile India में आसानी से ट्रांस्फर करने के लिए आपको नीचें दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। ध्यान रहे कि यह प्रक्रिया इस केवल 31 दिसंबर 2021 तक ही मान्य होगी और कुछ डेटा जैसे इन-गेम मेल और अटैचमेंट को ट्रांस्फर नहीं किया जा सकता है।

How to Transfer Your PUBG Mobile Saved Data to Battlegrounds Mobile India
  1. अपने डिवाइस पर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम को खोलें।
  2. प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार करने के बाद, आपको नई स्क्रीन पर ले जाया जाएगा, जहां आपको एक अकाउंट से लॉग-इन करना होगा।
  3. लॉग-इन विकल्पों में से Facebook या Twitter को चुनना होगा।
  4. आपको टर्म ऑफ सर्विस को स्वीकार करने के लिए कहा जाएगा।
  5. इसके बाद, एक 'अकाउंट डेटा ट्रांस्फर' मैसेज आएगा, जो आपसे पूछेगा कि क्या आप भारत में रहते हैं। यहां 'Yes' पर टैप करें।
  6. अगला मैसेज "New App" (Battlegrounds Mobile India) में डेटा ट्रांस्फर करने के लिए आपकी सहमति मांगेगा। यहां भी 'Yes, please continue' पर टैप करें।
  7. अब एक और मैसेज सहमति की पुष्टि के लिए पूछेगा और आपको बता देगा कि आपका डेटा Proxima Beta Pvt से KRAFTON पर ट्रांस्फर किया जा रहा है। आपको 'Yes' पर टैप करना है।
  8. अब आपको आपके द्वारा चुने गए विकल्प (Facebook या Twitter) के आधार पर उस प्लेटफॉर्म के लॉग-इन पेज पर लाया जाएगा, जहां आपको अपनी आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
  9. अब आपको आखिरी बार पूछा जाएगा कि क्या आप Proxima Beta Pvt से अपना डेटा KRAFTON पर ट्रांस्फर करना चाहते हैं। आपको फिर से 'Yes' पर टैप करना है।
  10. यदि आपने ऊपर बताए स्टेप्स अच्छे से फॉलो करें हैं, तो आपका PUBG Mobile डेटा अब Battlegrounds Mobile India में ट्रांसफर हो जाना चाहिए।

Advertisement
Gadgets 360 ने पाया कि पबजी मोबाइल की फ्रेंड लिस्ट बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को ट्रांसफर नहीं की जाती है। इसके अलावा कुछ अन्य चीज़ों के साथ Clan के डेटा को भी ट्रांस्फर नहीं किया जा रहा है। एक ट्विटर यूज़र ने भी ट्रांसफर किए जा रहे या क्या ट्रांस्फर नहीं किया जा रहा है, इसकी विस्तृत लिस्ट शेयर की है। हालांकि Gadgets 360 सभी पहलुओं को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई करने में अक्षम था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  2. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  3. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  4. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  5. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  7. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  9. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  10. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.