• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • GTA 6 के फैंस का इंतजार खत्म! सितंबर में लॉन्च हो सकता है गेम, स्टोर लिस्टिंग हुई लीक

GTA 6 के फैंस का इंतजार खत्म! सितंबर में लॉन्च हो सकता है गेम, स्टोर लिस्टिंग हुई लीक

लिस्टिंग का एक स्क्रीनशॉट GTA 6 के लिए PS5 Disc, रिलीज डेट की जानकारी और गेम डिस्क्रिप्शन के साथ दिखाता है।

GTA 6 के फैंस का इंतजार खत्म! सितंबर में लॉन्च हो सकता है गेम, स्टोर लिस्टिंग हुई लीक
ख़ास बातें
  • उरुग्वे गेम्स स्टोरफ्रंट पर GTA 6 को लिस्ट किया गया
  • इसमें इसकी रिलीज डेट को 17 सितंबर के रूप में दिखाया गया था
  • Rockstar Games ने गम के 2025 फॉल में रिलीज होने की पुष्टि की थी
विज्ञापन
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (Grand Theft Auto) गेम डेवलपर Rockstar Games ने GTA 6 के रिलीज को लेकर अभी भी चुप्पी साधी हुई है। फैंस लंबे समय से लॉन्च डेट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर केवल इतना बताया गया है कि GTA VI इस साल फॉल में रिलीज किया जाएगा। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि GTA 6 सितंबर में लॉन्च हो सकता है। रिलीज डेट का खुलासा एक स्टोर लिस्टिंग से हुआ है, जिसे अब हटा दिया गया है। एक हालिया रिपोर्ट में अपकमिंग गेम की कीमत के संकेत दिए गए थे, जिससे पता चला था कि GTA 6 को 80 से 100 डॉलर की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, उरुग्वे गेम्स स्टोरफ्रंट पर GTA 6 को लिस्ट किया गया और उसमें इसकी रिलीज डेट को 17 सितंबर के रूप में दिखाया गया था। लिस्टिंग को अब हटा दिया गया है। यूं तो इस लिस्टिंग पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता, लेकिन यह तारीख Rockstar Games द्वारा बताए गए 2025 फॉल के रिलीज के आसपास है। लिस्टिंग पर रिलीज की तारीख मोंटेवीडियो स्थानीय द्वारा देखा गया, प्रकाशक टेक-टू इंटरएक्टिव द्वारा पुष्टि की गई फ़ॉल 2025 टाइमलाइन के साथ संरेखित है।

लिस्टिंग का एक स्क्रीनशॉट GTA 6 के लिए PS5 Disc, रिलीज डेट की जानकारी और गेम डिस्क्रिप्शन के साथ दिखाता है। हालांकि, स्टोर पेज में गेम को PS5 एक्सक्लूसिव के रूप में लिस्ट किया गया था। ऐसा मुश्किल लगता है, क्योंकि रॉकस्टार गेम्स पहले ही इसके PS5 और Xbox सीरीज S/X दोनों पर लॉन्च किए जाने की पुष्टि कर चुका है।

इसी महीने की शुरुआत में एक रेडिट पोस्ट पर यूजर ने GTA 6 के फोटो और वीडियो को लीक किया था। फोटो ने गेम में बिल्कुल नए लोकेशन को दिखाया, जहां गेम की नई कैरेक्टर खड़ी थी, जो लूसिया प्रतीत होती है। ग्राफिक्स को देखते हुए प्रतीत होता है कि यह GTA 6 का पुराना बिल्ड होगा। तस्वीर में एक ऑफिस दिखाई दे रहा था, जिसके रॉकस्टार गेम्स का ऑफिस होने का अनुमान लगाया जा रहा था। डेस्क पर Playstation 5 भी रखा था। वहीं, यहां डेवकिट भी मौजूद थी, जो इसके डेवलपर डिपार्टमेंट होने की ओर इशारा था। वहीं, एक कुछ सेकंड का वीडियो भी शेयर किया गया था, जो इसी ऑफिस को दिखाता था।

GTA 6 हाल के वर्षों में सबसे अधिक प्रतीक्षित टाइटल्म में से एक बन गया है और रॉकस्टार गेम्स की लंबी चुप्पी ने कम्युनिटी के बीच हाइप को कई गुना बढ़ा दिया है। प्लेयर्स को उम्मीद है कि इतने दशकों के बाद GTA 6 उन्हें कई सरप्राइस देने वाला है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Grand Theft Auto, Grand Theft Auto 6, GTA 6, GTA VI
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »