GTA 6 का मैप हुआ लीक! 3 बड़े आइलैंड में बटा होगा वर्ल्ड?

शेयर की गई तस्वीर में तीन आइलैंड दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक बहुत बड़ा और दो छोटे आइलैंड हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जनवरी 2024 21:08 IST
ख़ास बातें
  • GTA 6 का ट्रेलर दिसंबर 2023 में जारी किया गया था
  • गेम को 2025 में रिलीज किया जाएगा
  • लीक किए गए लेटेस्ट मैप में तीन आइलैंड दिखाई दे रहे हैं
पिछले महीने की शुरुआत में GTA 6 का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर जारी किया गया था। पिछले कई वर्षों से अपकमिंग ग्रांड थेफ्ट ऑटो (Grand Theft Auto 6) एडिशन के एलिमेंट्स को लेकर केवल अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे थें, लेकिन ट्रेलर ने कुछ हद तक गेम के वातावरण, गेमप्ले एलिमेंट्स और कैरेक्टर से पर्दा हटा दिया है। हालांकि, GTA 6 का वर्ल्ड कैसा होगा या कितना बड़ा होगा, इसे लेकर कम्यूनिटी अभी भी बस कयास ही लगा रही है। अब, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया है कि डेवलपर कंपनी के एक कर्मचारी ने इस गेम का मैप लीक किया है।

X पर करीब एक हजार फॉलोअर्स वाले अकाउंट (@s1nick) ने किसी गेम के मैप के समान प्रतीत होने वाली तस्वीर शेयर की है और दावा किया है कि यह मैप GTA 6 का है। यूजर का कहना है कि एक डेवलपर Rockstar के एक कर्मचारी ने इस मैप को 4chan पर इसे लीक किया है। एक अन्य यूजर द्वारा प्रमाणता पर प्रश्न करने पर यूजर ने कहा है कि उसके सोर्स भरोसेमंद होते हैं।
Advertisement

X पर यूजर ने इमेज शेयर करते हुए लिखा, "4chan पर एक रॉकस्टार कर्मचारी ने इसे लीक कर दिया है, उसका कहना है कि यह GTA 6 मैप है। पता नहीं यह सच है या नहीं, लेकिन मुझे यह बहुत वैध लगता है..."

शेयर की गई तस्वीर में तीन आइलैंड दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक बहुत बड़ा और दो छोटे आइलैंड हैं।
Advertisement
 

बता दें कि रॉकस्टार गेम्स GTA VI के साथ वाइस सिटी (Vice City) को वापस ला रहा है, जो मियामी (Miami) का एक काल्पनिक रूप है। यह लोकेशन पहली बार 2002 के GTA: Vice City में पेश की गई थी। अपकमिंग गेम में भी Vice City के समान वाइस बीचेस, केली काउंटी, हेमलेट, पोर्ट गेलहॉर्न सहित कई लोकेशन शामिल हैं।
Advertisement

इतना ही नहीं, रॉकस्टार गेम्स की मूल कंपनी, टेक-टू इंटरएक्टिव भी घोषणा कर चुकी है कि "ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI लियोनिडा राज्य की ओर जाता है, जो वाइस सिटी की नीयोन से लैस सड़कों का घर है और ग्रैंड थेफ्ट ऑटो सीरीज के अभी तक के सबसे बड़े, सबसे गहन डेवलपमेंट में से एक है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  3. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  4. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  5. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  6. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  7. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  8. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  9. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.