गेमिंग फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी! नए साल में Windows PC पर भी खेल सकेंगे Google Play Games

The Game Awards के दौरान Google ने 2022 में विंडोज़ पर Google Play गेम्स के आगमन को टीज़ किया।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2021 22:28 IST
ख़ास बातें
  • खिलाड़ी अपने पसंदीदा Google Play गेम्स को ज्यादा डिवासेज पर खेल पाएंगे।
  • एक स्टैंडअलोन एप्लिकेशन के माध्यम से विंडोज पर आएंगे गेम्स।
  • कंपनी ने कहा कि उसने इस ऐप को अपने दम पर बनाया है।

Google का यह नया कदम एंड्रॉयड से विंडोज पीसी के लिए सबसे बड़े गेमिंग इकोसिस्टम को लेकर आएगा।

Google ने Windows PC पर एंड्रॉयड गेम्स लाने की अपनी योजना की घोषणा की है। यह टेक दिग्गज अगले साल एक स्टैंडअलोन एप्लिकेशन के माध्यम से Google Play गेम्स प्लेटफॉर्म को विंडोज़ में लाएगी। इस डेवलेपमेंट के साथ यूजर सीधे Google से अपने विंडोज पीसी पर एंड्रॉयड गेम खेल सकेंगे। यह यूजर्स को एक साथ एंड्रॉयड फोन और टैबलेट, क्रोमबुक और विंडोज पीसी के बीच स्विच करने की सहूलियत देगा। यह कन्फर्म नहीं किया गया है कि पीसी पर नई सर्विस के आने पर पूरे Google Play टाइटल उपलब्ध होंगे या नहीं।

The Game Awards के दौरान Google ने 2022 में विंडोज़ पर Google Play गेम्स की झलक दिखाई। गूगल का यह कदम एंड्रॉयड से विंडोज पीसी के लिए सबसे बड़े गेमिंग इकोसिस्टम को लेकर आएगा। यह प्लेयर्स को अपने डेस्कटॉप से ​​सैकड़ों एंड्रॉयड टाइटल एक्सेस करने की परमिशन देगा।
Advertisement

एंड्रॉयड और Google Play पर गेम के Google के प्रोडक्ट डायरेक्टर ग्रेग हार्टरेल ने The Verge के हवाले से कहा, "2022 में शुरू होकर, खिलाड़ी अपने पसंदीदा Google Play गेम्स को और अधिक डिवासेज पर एक्सपीरियंस कर सकेंगे: एक फोन, टैबलेट, क्रोमबुक और जल्द ही विंडोज़ पीसी के बीच बिना किसी रुकावट के स्विच कर सकेंगे।"

हार्टरेल ने कहा, "यह गूगल निर्मित प्रोडक्ट अधिक लैपटॉप और डेस्कटॉप के लिए Google Play गेम्स का बेस्ट लेकर आएगा और हम प्लेयर्स के लिए अपने पसंदीदा एंड्रॉयड गेम्स का और भी अधिक आनंद लेने के लिए अपने प्लैटफॉर्म का विस्तार करने के लिए रोमांचित हैं।"
Advertisement

इसके अतिरिक्त एक Google प्रवक्ता ने The Verge को बताया कि कंपनी ने इस ऐप को अपने दम पर बनाया है, जिसका अर्थ है कि कंपनी के प्रयास Microsoft और BlueStacks सहित अन्य फर्मों पर निर्भर नहीं हैं।
Advertisement
ये नई ऐप खिलाड़ियों को फोन, टैबलेट या क्रोमबुक पर खेलने के बाद डेस्कटॉप पीसी पर गेम रिज्यूम करने देगा। हालाँकि विंडोज पर एंड्रॉइड ऐप को मैच करने के लिए गूगल जो तकनीक इस्तमाल कर रही है उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.