Garena Free Fire को मिला नया अपडेट, जुड़े यह सब नए फीचर्स

डेवलपर गरेना ने अपडेट का ऐलान आधिकारिक Free Fire Instagram और Facebook Garena पर किया, अपडेट का मेन्टनन्स आज 7 दिसंबर सुब 9.30 बजे से 5.15 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2020 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Garena Free Fire में मिलेगी डायनमिक लाइटिंग
  • जुड़ा नया हथियार Vector Akimbo
  • आप इस गेम को ऐप स्टोर या फिर गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं
Garena Free Fire एंड्रॉयड और आईओएस का एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे सोमवार को एक महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त हुआ है। इस अपडेट के जरिए ट्रेनिंग मैप में बदलाव किए गए हैं और गन्स को भी अपडेट किया गया है। अपडेटिड गन्स में क्लासिक M4A1 असॉल्ट राइफल और अपडेटिड P90 SMG शामिल हैं। गेम में लूटपाट को अधिक सुखद बनाने के लिए एडवांस वैपेंस को भी एडवांस अटैचमेंट्स की जगह रिप्लेस किया गया है। अपडेट के दौरान भी प्लेयर्स ठीक उसी तरह गेम खेल सकते हैं, जैसे वह आमतौर पर खेलते हैं। गेम अपडेट होते ही वह नए पैच को अनुभव कर सकते हैं।  

डेवलपर गरेना ने अपडेट का ऐलान आधिकारिक Free Fire Instagram और Facebook Garena पर किया, अपडेट का मेन्टनन्स आज 7 दिसंबर सुब 9.30 बजे से 5.15 बजे तक चलेगा। इस दौरान प्लेयर्स गेम में इंटर नहीं कर पाएंगे, लेकिन जैसे ही गेम अपडेट हो जाएगा वैसे ही वह नए वैपेन्स और ऑप्टिमाइज़ ट्रेनिंग मैप जैसे अपडेट का आनंद ले पाएंगे।

गेम अपडेट होने के बाद यूज़र्स रिवॉर्ड के लिए भी क्लेम कर सकते हैं। फायरवर्क प्राप्त करने के लिए बरमूडा शेल्स भी पेश किए जाएंगे, इसके साथ ही म्यूज़िक आर्केड के साथ-साथ डायनमिक लाइटिंग को भी गेम में जोड़ा गया है। इसके अलावा Garena Free Fire में Operation Chrono इवेंट भी है, जो कि अपडेट के तुरंत बाद शुरू होगा। वहीं, इसमें नए सर्फबोर्ड एएडजस्टमेंट और वैपेंस स्टेटस एडजस्टमेंट जोड़ा गया है।

गरेना का कहना है कि फ्री फायर को पहला डुअल-वील्डिंग वैपेंस Vector Akimbo प्राप्त होगा, जो कि यूज़र्स को अपने दुश्मनों को दोनों हाथ से खत्म करने में मदद करेगा। जैसे कि हमने बताया कुछ वैपेंस को एडजस्ट भी किया जा सकेगा। M4A1 असॉल्ट राइफल ज्यादा क्षति पहुंचाने में मदद करेगी। P90 SMG को भी एक्स्ट्रा डैमेज के लिए एडजस्ट किया जा सकेगा। आप इस गेम को ऐप स्टोर या फिर गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Garena Free Fire, Free Fire, Free Fire Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  5. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  3. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  6. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  8. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  9. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  10. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.