60 लाख रुपये जीनते का मौका दे रहा है Call of Duty: Mobile गेम, रजिस्ट्रेशन शुरू

Call of Duty: Mobile India Challenge में रजिस्टर्ड टीम्स 2 सीजन में बैटल रोयाल और मल्टीप्लेयर फॉर्मेट में मुकाबला करेंगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2022 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Call of Duty: Mobile India Challenge के लिए रजिस्ट्रेशन 7 माई से लाइव हैं
  • CODM इंडिया चैलेंज में रजिस्टर्ड टीम्स 2 सीजन में मुकाबला करेंगी
  • इन सीज़न में क्वालिफायर व फाइनल्स होंगे, जिसके बाद ग्रैंड फिनाले होगा

Call of Duty: Mobile India Challenge के रजिस्ट्रेशन 7 मई से शुरू हो चुके हैं

Call of Duty: Mobile India Challenge टूर्नामेंट के लिए गेम पब्लिशर Activision ने पॉपुलर ईस्पोर्ट्स कंपनी NODWIN Gaming के साथ हाथ मिलाया है। यह कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल टूर्नामेंट 17 मई से शुरू होने वाला है। इस साल टूर्नामेंट के मेगा प्राइस पूल को भी बढ़ाकर 60 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, इस Call of Duty: Mobile India Challenge टूर्नामेंट में टॉप परफॉर्मिंग प्लेयर्स को COD Points के रूप में 3,70,000 पॉइन्ट्स तक कमाने का मौका मिलेगा, जिसकी वैल्यू 50 लाख रुपये से अधिक होगी।

NODWIN Gaming ने प्रेस रिलीज़ के जरिए जानकारी दी है कि टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन को 7 मई से शुरू कर दिया गया है। इसमें प्रति क्वालीफायर 256 टीम्स चुनी जाएंगी। ये सभी टीम्स मल्टीप्लेयर और बैटल रोयाल फॉर्मेट में सिंगल-एलिमिनेशन मैच खेलेंगी। बैटल रोयाल फॉर्मेट में प्रत्येक क्वालीफायर से टॉप 8 टीम्स ग्रैंड फाइनल्स में अपनी जगह पक्की करेंगी। इसी तरह, मल्टीप्लेयर फॉर्मेस में भी प्रत्येक क्वालीफायर से टॉप 4 टीम्स ग्रैंड फाइनल्स में हिस्सा लेंगी। 
Advertisement

कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल इंडिया चैलेंज में रजिस्टर्ड टीम्स 2 सीजन में बैटल रोयाल और मल्टीप्लेयर फॉर्मेट में मुकाबला करेंगी। प्रत्येक सीज़न में 2 स्टेज होंगे - जिसमें क्वालिफायर फाइनल्स शामिल होंगे, उसके बाद ग्रैंड फिनाले होगा।

इस मौके पर NODWIN Gaming के एमडी और संस्थापक अक्षत राठी ने कहा "हमें पहले एडिशन में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और हम अगले के लिए तैयार हैं, जो हर पहलू में बड़ा और बेहतर है। एक्टिविजन ब्लिजार्ड के हमारे दोस्तों ने भारत में कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल ईस्पोर्ट को विकसित करने के लिए आपार समर्थन दिया है, और हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि अभी हमारे पास दुनिया के कुछ बेहतरीन स्क्वाड हैं। कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल इंडिया चैलेंज स्थानीय प्लेयर्स को राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को प्रदर्शित करने का मंच देगा, क्योंकि वे देश के बेस्ट के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे।”
Advertisement

रजिस्ट्रेशन करने और टूर्नामेंट की अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.