BGMI बनाने वाली Krafton ने लॉन्‍च किया नया मोबाइल गेम CookieRun India, इस दिन से कर पाएंगे डाउनलोड

PUBG और BGMI जैसे पॉपुलर मोबाइल गेम बनाने वाली Krafton ने भारतीय गेमर्स के लिए नया रनर मोबाइल गेम ‘कुकी रन इंडिया’ (CookieRun India) लॉन्‍च किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 20:19 IST
ख़ास बातें
  • CookieRun India मोबाइल गेम हुआ लॉन्‍च
  • 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हुए हैं
  • 11 दिसंबर 2024 से किया जा सकेगा डाउनलोड

दावा है कि इस गेम के लिए 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

PUBG और BGMI जैसे पॉपुलर मोबाइल गेम बनाने वाली Krafton ने भारतीय गेमर्स के लिए नया रनर मोबाइल गेम ‘कुकी रन इंडिया' (CookieRun India) लॉन्‍च किया है। कंपनी का दावा है कि इस गेम के लिए 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हुए हैं और यह एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए 11 दिसंबर 2024 से उपलब्ध होगा। यानी उस दिन से यूजर्स इस गेम को डाउनलोड कर पाएंगे। 

कंपनी ने कहा है कि CookieRun India को विशेषरूप से भारतीयों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें ग्‍लोबल लेवल पर पॉपुलर ‘कुकी रन' सीरीज के साथ-साथ लोकल और कल्‍चरल रूप से समृद्ध एक्‍सपीरियंस भी मिलेगा। इस गेम में गुलाब-जामुन और काजू-कतली जैसी पॉपुलर भारतीय मिठाइयों से प्रेरित कुकी कैरेक्टर समेत कुछ अनूठे एलिमेंट्स डाले गए हैं। साथ ही इसमें स्थानीय इन-गेम इवेंट भी होंगे, जिनसे गेमर्स का एक्‍सपीरियंस शानदार होगा।
Advertisement

इस बारे में क्राफ्टन की हेड ऑफ पब्लिशिंग मीनू ली ने कहा कि उन्‍होंने यह गेम देवसिस्टर्स के साथ डेवलप किया है। ‘कुकी रन इंडिया' को डेवलप कर हम रोमांचित महसूस कर रहे हैं। इसे अब तक मिली प्रतिक्रिया ने भी हमें प्रोत्साहित किया है। इस गेम में खूबसूरती के साथ भारतीय एलीमेंट्स को शामिल किया गया है। इसे विशेष रूप से भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे उन्हें अपनी पसंदीदा सीरीज के साथ नया एक्‍सपीरियंस मिलेगा। 

कंपनी का कहना है कि वह अगले साल 3 से 4 नए गेम लॉन्च करने का लक्ष्‍य बना रही है। आंकड़ों की बात करें तो क्राफ्टन इंडिया के बीजीएमआई को 20 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। 2025 में क्राफ्टन इंडिया ने 3-4 नए टाइटल्स लॉन्च करने की योजना बनाई है। इससे भारतीय गेमर्स को विविधता से भरपूर और इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस देने के कंपनी के मिशन को मजबूती मिलेगी। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले वर्षों में भारतीय स्टार्टअप्स में 140 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.