BGMI Masters Series 2 Playoffs: 2.1 करोड़ के टूर्नामेंट के प्लेऑफ्स का आज आखिरी दिन, ऐसे देखें लाइव

BGMS Playoffs के दूसरे दिन, यानी आज 16 टीम्स प्रतिस्पर्धा कर रही है। यदि आप मंगलवार की प्लेऑफ्स पॉइन्ट टेबल देखना चाहते हैं, तो आप नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 22:32 IST
ख़ास बातें
  • BGMS Playoffs के दूसरे दिन, यानी आज 16 टीम्स प्रतिस्पर्धा कर रही हैं
  • पहले दिन की टॉप टीम Team 8Bit थी, जिसने 43 पॉइन्ट हासिल किए थे
  • आज भी कल की तरह तीन मैच होंगे।
BGMI मास्टर्स सीरीज सीजन 2 (BGMS 2023 Season 2) के प्लेऑफ चल रहे हैं, जिसका पहला दिन मंगलवार, 22 अगस्त को था। इसमें Team 8Bit ने 43 पॉइन्ट्स के साथ BGMS प्लेऑफ पॉइंट टेबल (BGMS Playoffs Point Table) में टॉप पोजीशन हासिल की। वहीं, Gods Reign और Medal Esports टीम्स दूसरे और तीसरे स्थान में रहे। आज BGMS प्लेऑफ का दूसरा और अंतिम दिन है, जिसके बाद हमें फाइल्स के लिए लीडर्स मिलेंगे।

BGMS Playoffs के दूसरे दिन, यानी आज 16 टीम्स प्रतिस्पर्धा कर रही है। यदि आप मंगलवार की प्लेऑफ्स पॉइन्ट टेबल देखना चाहते हैं, तो आप नीचे देख सकते हैं। पहले दिन की टॉप टीम Team 8Bit थी, जिसने 43 पॉइन्ट हासिल किए थे। वहीं, Gods Reign (39 पॉइन्ट्स), Medal Esports (32 पॉइन्ट्स), Enigma Gaming (31 पॉइन्ट्स) और WSG Gaming (31 पॉइन्ट्स) क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान में थे।
 
 

BGMI Master Series 2023 Points Table

  1. Team 8Bit – 43 Points
  2. Gods Reign – 39 points
  3. Medal Esports – 32 Points
  4. Enigma Gaming – 31 Points
  5. WSG Gaming – 31 Points
  6. OR Esports – 29 Points
  7. Team X Spark – 28 Points
  8. Velocity Gaming – 27 Points
  9. Orangutan Esports – 25 Points
  10. Numen Gaming – 21 Points
  11. Lucknow Giants – 21 Points
  12. Chemin Esports – 18 Points
  13. Gladiators Esports – 8 Points
  14. Team Soul – 8 Points
  15. Entity – 6 Points
  16. OneBlade Esports – 6 Points

BGMS सीरीज सीजन 2 प्लेऑफ के दूसरे दिन भी 16 टीमें आपस में लड़ेंगी और टॉप 12 टीमें ग्रैंड फाइनल में Blind Esports, Insane Esports, Global Esports और Marcos Gaming के साथ लड़ेंगी, जबकि निचली 4 टीमें BGMI Masters Series Season 2 से बाहर हो जाएंगी।

आज भी कल की तरह तीन मैच होंगे। जिनमें से पहला मैच रात 9:50 बजे से शुरू हो चुका है। ये मैच Erangel मैप में हो रहा है। दूसरा मैच Sanhok मैप में होगा और रात 10:30 बजे से शुरू होगा। आखिरी मैच Miramar में रात 11:15 बजे शुरू होगा।
Advertisement

मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) चैनल पर हो रहा है और साथ ही रूटर (Rooter) पर लाइव स्ट्रीम हो रहा है। इस सीजन में प्लेयर्स OnePlus 11R स्मार्टफोन पर खेल रहे हैं।
Advertisement

बता दें कि BGMS 2023 Season 2 में 2.1 करोड़ का प्राइज पूल रखा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  2. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  3. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  8. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  9. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.