BGMI ने और 40 हजार अकाउंट्स पर लगाया बैन, गेम में कर रहे थे चीटिंग

गौरतलब है कि गेम में चीटिंग करने वाले यूजर्स के खिलाफ यह साउथ कोरियाई डेवलपर हर हफ्ते कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2022 15:49 IST
ख़ास बातें
  • 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक यह कार्रवाई की गई
  • ये यूजर अब दोबारा इस गेम में शामिल नहीं हो पाएंगे
  • बैन किए गए अकाउंट्स की पूरी लिस्‍ट भी दी गई है

हाल ही में क्राफ्टन ने इस बैटल रॉयल गेम के लिए एक नया पैच भी जारी किया है। इसमें कई बग्‍स को फ‍िक्‍स किया गया है।

Photo Credit: Krafton

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) की डेवलपर क्राफ्टन ने ऐलान किया है कि उसने 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक 40,000 से अधिक अकाउंट्स पर परमानेंट बैन लगा दिया है। गौरतलब है कि गेम में चीटिंग करने वाले यूजर्स के खिलाफ यह साउथ कोरियाई डेवलपर हर हफ्ते कार्रवाई करती है। उन प्‍लेयर्स पर परमानेंट बैन लगाया जाता है, जो गेम में अनुचित बढ़त हासिल करने के लिए अवैध प्रोग्राम्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं। ये यूजर अब दोबारा इस गेम में शामिल नहीं हो पाएंगे। हाल ही में क्राफ्टन ने इस बैटल रॉयल गेम के लिए एक नया पैच भी जारी किया है, जिसका मकसद मल्टीप्लेयर्स एक्‍सपीरियंस को प्रभावित करने वाले कई इशूज को फ‍िक्‍स करना था।  

क्राफ्टन ने ऑफ‍िशियल BGMI वेबसाइट पर अपने पोस्‍ट में बताया है कि उसने धोखाधड़ी करने वाले 41,898 अकाउंट्स को 11 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच परमानेंट बैन कर दिया है। बैन किए गए अकाउंट्स की पूरी लिस्‍ट भी दी गई है। इससे पहले डेवलपर ने 4 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच 49,327 BGMI अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था। 
Advertisement

इसके अलावा, क्राफ्टन ने BGMI के लिए एक नया अपडेट रिलीज किया है। इसने गेम में कई बग्‍स और अन्‍य गड़बड़‍ियों को ठीक किया है। डेवलपर की ओर से रिलीज किए गए पैच नोट्स के अनुसार, निंबस आइलैंड पर प्‍लेयर्स को उनकी स्‍पीड बढ़ाने की इजाजत देने वाले ग्लिच को ठीक किया गया है। इसने उस इशू को भी सॉल्‍व किया, जिसकी वजह से प्‍लेयर्स, दूसरे प्‍लेयर्स को सेंस्टिविटी कोड का इस्‍तेमाल करने से रोक रहे थे। सेंस्टिविटी कोड में कैमरे के लिए कस्टम सेंस्टिविटी सेटिंग्स, ऐम डाउन साइट (ADS) और जाइरोस्कोप शामिल हैं। इन्‍हें अन्य प्‍लेयर्स के साथ शेयर किया जा सकता है। इसके साथ ही Merry Tidings - UZI वेपन स्किन का इस्‍तेमाल करने वाले खिलाड़ी अब उस इशू की सामना नहीं करेंगे, जिसकी वजह से उन्‍हें गेम में वेपन का स्‍कोप देखने में परेशानी हो रही थी। 

लेम्बोर्गिनी क्रेट को भी फ‍िक्‍स किया गया है। इसमें लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर SVJ वर्डे अल्सेओ और लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर SVJ वर्डे शामिल हैं। इन सुपरकारों की मैक्सिमम स्‍पीड भी अब वही होगी, जो लेम्बोर्गिनी स्किन में मौजूद कारों की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BGMI, Krafton, bgmi accounts ban, BGMI Update, Gaming, gaming news
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.