गेमर्स के लिए आया इलेक्ट्रिक गेमिंग बेड, जानें खासियत

यह इलेक्ट्रिक गेमिंग बेड Bauhutte का पहला गेमिंग प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि इस साल की शुरुआत में कंपनी ने गेमर्स के लिए हीटिंग फंक्शन वाला हैंड मसाजर भी लॉन्च किया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2022 21:24 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक गेमिंग बेड की जापान में कीमत 57,000 येन (लगभग 35,000 रुपये) है
  • साल की शुरुआत में कंपनी ने हीटिंग फंक्शन वाला हैंड मसाजर भी लॉन्च किया था
  • बेड के आधे हिस्से को 60 डिग्री तक उठाया जा सकता है

Bauhutte इलेक्ट्रिक गेमिंग बेड की जापान में कीमत 57,000 येन (लगभग 35,000 रुपये) है

जापानी कंपनी Bauhutte ने गेमर्स के लिए एक गेमिंग बेड लॉन्च किया है, जो कई एंगल पर एक बटन दबा कर शेप बदल सकता है। यह पूरी तरह से एक इलेक्ट्रिक गेमिंग बेड है। जापान में गेमिंग का चलन शुरू से चलता आ रहा है। ई-स्पोर्ट्स से लेकर घरेलू गेमिंग शौक तक, जापान टॉप गेमिंग देशों की लिस्ट में शामिल है। शायद यही वजह है कि किसी कंपनी ने देश में गेमिंग बेड लॉन्च करने का सोचा हो। Bauhutte के इस BGB-100FA इलेक्ट्रिक गेमिंग बेड को दो पोजीशन में एडजस्ट किया जा सकता है। 

Gizmochina की रिपोर्ट कहती है कि Bauhutte इलेक्ट्रिक गेमिंग बेड की जापान में कीमत 57,000 येन (लगभग 35,000 रुपये) है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसे Amazon जापान के जरिए खरीदा जा सकता है। खबर लिखते समय तक यह इलेक्ट्रिक गेमिंग बेड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं था। 
 

रिपोर्ट बताती है कि यह इलेक्ट्रिक गेमिंग बेड Bauhutte का पहला गेमिंग प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि इस साल की शुरुआत में कंपनी ने गेमर्स के लिए हीटिंग फंक्शन वाला हैंड मसाजर भी लॉन्च किया था।



खासियतों की बात करें, तो Bauhutte BGB-100FA इलेक्ट्रिक गेमिंग बेड दो मोटर्स के साथ आता है। शरीर के ऊपरी हिस्से को आरामदायक पोजीशन पर रखने के लिए बेड के आधे हिस्से को 60 डिग्री तक उठाया जा सकता है। इसके अलावा पैरों को आराम देने के लिए निचले हिस्से को 35 डिग्री के कोण पर भी सेट किया जा सकता है। इसका 94 (W) x199 (L) x 13.8~28.5 (H) cm है, और यह 200 किलोग्राम तक का वज़न उठा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gaming, Gaming Bed
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
  2. 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  5. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  6. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  7. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  9. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.