Battlegrounds Mobile India के अगले अपडेट में मिलेगा Spider Man मूवी कंटेंट का मज़ा!

इससे पहले दिसंबर में Epic Games ने भी अपने रॉयल बैटल गेम Fortnite में स्पाइडर मैन मूवी के कंटेंट को शामिल किया था।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 10:54 IST
ख़ास बातें
  • बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया 1.7 अपडेट के साथ आया था Arcane का कंटेंट।
  • दिसंबर 2021 में Fortnite गेम ने भी स्पाइडर मैन कंटेंट को किया था शामिल।
  • जनवरी के मध्य तक आ सकता है BGMI अपडेट 1.8

स्पाइडर मैन नो वे होम के कंटेंट को क्लेम करने के लिए प्लेयर्स को अलग अलग मिशन पूरे करने होंगे।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) के नए अपडेट में प्लेयर्स को गेम में स्पाइडरमैन मूवी का स्पेशल कंटेंट देखने को मिलेगा। कंपनी ने सोनी पिक्चर्स के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है जिसके बाद गेम में Spider-Man: No Way Home का कंटेंट जोड़ा जाएगा। इसको क्लेम करने के लिए प्लेयर्स को अलग अलग मिशन पूरे करने होंगे और तब कंटेंट को क्लेम किया जा सकेगा। पिछले साल दिसम्बर में ही BGMI ने स्पाइडर मैन कंटेंट को टीज़ करना शुरू कर दिया था। क्राफ्टन ने कहा है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का लेटेस्ट अपडेट BGMI Version 1.8 गेमर्स के लिए जनवरी के आने वाले दिनों में आएगा। 

Sony Pictures के साथ बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की यह पहली पार्टनरशिप है जो गेम में स्पाइडर मैन का एक्सक्लूसिव कंटेंट लेकर आएगी। इसमें कॉलेब्रेशन स्किन भी शामिल होगी। ये सभी अपडेट गेम के वर्जन 1.8 में आएंगीं। जो प्लेयर्स गेम के मिशन पूरे करेंगे वे इसको क्लेम कर सकेंगे। Spider-Man: No Way Home के साथ क्राफ्टन की इस भागीदारी को जनवरी के मध्य तक आना है लेकिन अभी तक कंपनी ने इसकी अधिकारिक लॉन्च डेट और दूसरी डीटेल नहीं दी हैं। 
Advertisement

Spider-Man: No Way Home का कंटेंट पहली बार किसी मल्टीप्लेयर गेम में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। Tom Holland, Andrew Garfield, Tobey Maguire और Zendaya जैसे एक्टर्स से सजी इस फिल्म के कंटेंट को इससे पहले दिसंबर में Epic Games ने भी अपने रॉयल बैटल गेम Fortnite में एड किया था। जिसमें गेम की स्किन, हार्वेस्टिंग टूल, ग्लाइडर, इमोट्स और ब्लैक ब्लिंग आदि शामिल थे। 

पिछले साल नवंबर में क्राफ्टन ने बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया 1.7 अपडेट (Battlegrounds Mobiles India 1.7 update) के साथ नेटफ्लिक्स (Netflix) पर Riot Games की पॉपुलर सीरीज Arcane का स्पेशल कंटेंट शामिल किया था। इस अपडेट में गेम के अंदर कैरेक्टर, लोकेशन और लीग ऑफ लेजेंड्स (League of Legends) टीवी सीरीज के आइटम्स को जोड़ा गया था। गेम में एक मिरर वर्ल्ड मोड भी जोड़ा गया जिससे गेमर्स अपने कैरेक्टर को Arcane के कैरेक्टर्स- Vi, Jinx, Jayce और Caitlyn के साथ बदल सकते थे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.