• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Battlegrounds Mobile India Season 20: नए रैंकिंग सिस्टम से लेकर सीज़न साइकल तक, डेवलपर ने दी सभी जानकारी

Battlegrounds Mobile India Season 20: नए रैंकिंग सिस्टम से लेकर सीज़न साइकल तक, डेवलपर ने दी सभी जानकारी

Krafton ने अपनी आधिकारिक साइट पर पुष्टि की है कि Battlegrounds Mobile India Season 19 दो दिन बाद, 14 जुलाई को खत्म  होगा।

Battlegrounds Mobile India Season 20: नए रैंकिंग सिस्टम से लेकर सीज़न साइकल तक, डेवलपर ने दी सभी जानकारी

Battlegrounds Mobile India Season 19 14 जुलाई को खत्म होगा

ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India का Season 19 14 जुलाई को होगा खत्म
  • नए सीज़न 20 के शुरू होने से पहले Krafton ने जारी की नई जानकारियां
  • नया रैंकिंग सिस्टम और रॉयल पास साइकल में कुछ बदलाव किए जाएंगे शामिल
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India को इस महीने की शुरुआत में Android प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया था। PUBG Mobile India के बदले हुए नाम वाले इस वर्ज़न को अभी iOS प्लेटफॉर्म पर लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इससे पहले गेम मेकर Krafton ने घोषणा की है कि BGMI (Battlegrounds Mobile India) प्लेयर्स को नया सीजन मिलने वाला है। इसे बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीज़न 20 कहा जा रहा है। डेवलपर ने नए सीजन के साथ आने वाली सभी नई चीजों और बदलावों को विस्तार से बताया है। नया सीज़न रैंकिंग सिस्टम, रॉयल पास आदि लेकर आएगा।

Krafton ने अपनी आधिकारिक साइट पर पुष्टि की है कि Battlegrounds Mobile India Season 19 दो दिन बाद, 14 जुलाई को खत्म  होगा। BGMI Season 20 के साथ, Royal Pass की रैंकिंग में बदलाव किया जाएगा। रैंकिंग को आगे बढ़ने वाले साइकल के रूप में लागू किया जाएगा और तीन सीज़न को सिंगल साइकल के रूप में जोड़ा जाएगा। रैंकिंग सीज़न सिस्टम में बदलाव लागू करने के लिए, BGMI ने पहले ही एक पैच बना दिया है। क्राफ्टॉन का कहना है कि सिंगल साइकल के अंदर एक ही लेवल को लगातार प्राप्त करके एक्स्ट्रा रिवॉर्ड प्राप्त किए जा सकते हैं। जब तीन सीज़न का एक साइकल संयुक्त रूप से समाप्त होगा, तो साइकल 2 शुरू होगा। पहले साइकल में प्रत्येक सीज़न को C1S1, C1S2 और C1S3 के रूप में गिना जाएगा। फिर साइकल 2 में, प्रत्येक सीज़न को C2S1, C2S2, C2S3 इत्यादि के रूप में गिना जाएगा।


Royal Pass Season 20 के साथ, Krafton ने बताया है कि प्रत्येक सीज़न मंथली आधार पर चलेगा। इसलिए, दो महीने के लिए एक रॉयल पास पर लगाने के बजाय, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया हर महीने एक अलग रॉयल पास जारी करेगा। BGMI का नया सीजन चक्र 14 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।

BGMI ने प्लेयर्स को बताया है कि रॉयल पास प्रत्येक सीज़न के हिसाब से चलेगा। सीजन खत्म होने के बाद इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है और नया सीजन खुलने पर इसे फिर से खरीदना पड़ता है। जब रॉयल पास सीज़न 19 समाप्त होगा, तो रॉयल पास लेवल और RP दोनों रीसेट हो जाएंगे। BGMI प्लेयर्स को सीजन के अंत से पहले 14 जुलाई तक 05:29:59 बजे से पहले सभी रॉयल पास सीज़न 19 रिवॉर्ड को क्लेम करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »