BGMI में आई 2 धांसू Bugatti सुपरकार, इनमें से एक है दुनिया की सबसे फास्ट कार!

दो Bugatti सुपरकार्स के अलावा, Krafton ने Battlegrounds Mobile India में सीक्रेट कलर थीम- बुगाटी ऑर्नामेंट और बुगाटी पर आधारित पैराशूट भी जोड़े हैं। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जून 2023 08:57 IST
ख़ास बातें
  • गेम में Bugatti Veyron 16.4 Grand Sport Vitesse को जोड़ा गया है
  • दूसरी सुपरकार Bugatti La Voiture Noire है
  • सीक्रेट कलर थीम्ड बुगाटी ऑर्नामेंट और पैराशूट भी जोड़े गए हैं
Battlegrounds Mobile India में नया कंटेंट जोड़ा गया है। गेम पब्लिशर Krafton ने जानकारी दी कि BGMI में फ्रांसीसी सुपरकार निर्माता Bugatti के साथ साझेदारी के तहत दो नई सुपरकार जोड़ी जा रही है। बुगाटी सुपरकार्स दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली सुपरकारों में से एक हैं। गेम में Bugatti Veyron 16.4 Grand Sport Vitesse और Bugatti La Voiture Noire सुपरकार जोड़ी गई हैं।

Krafton ने BGMI में दो नई सुपरकार के आने की घोषणा सोशल मीडिया पर भी की। डेवलपर्स ने बताया कि प्लेयर्स को मोबाइल बैटल रोयाल गेम में बुगाटी वेरॉन 16.4 ग्रैंड स्पोर्ट विटेस और बुगाटी ला वोइचर नोयर चलाने का मौका मिलेगा। Bugatti Veyron 16.4 Grand Sport Vitesse दुनिया में सबसे तेज और सबसे पावरफुल प्रोडक्शन रोडस्टर्स में से एक है। कार 408.84km/h की टॉप स्पीड के साथ विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर चुकी है।

दो Bugatti सुपरकार्स के अलावा, Krafton ने Battlegrounds Mobile India में सीक्रेट कलर थीम- बुगाटी ऑर्नामेंट और बुगाटी पर आधारित पैराशूट भी जोड़े हैं। 

साझेदारी Bugatti की 110वीं वर्षगांठ के अवसर पर और एक जमाने में बेहद पॉपुलर रह चुकी Bugatti 57 SC Atlantic को श्रद्धांजलि देने के लिए की गई है।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने हाल ही में गेम में एक नया गेम मोड - अल्टीमेट एरिना मोड जोड़ा है, जो टीम डेथमैच मोड में 4x4 बैटल लेकर आता है। BGMI का अल्टीमेट एरिना मोड अब Android और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है। खेल कई राउंड में चार की टीमों में प्लेयर्स को एक दूसरे के आमने-सामने खड़ा करता है।
Advertisement

बता दें कि रीलॉन्च हुए वर्जन में कंपनी ने टाइम लिमिट लगा दी है, ताकि यूजर इस गेम का आदी न होने पाए। गेम में ट्रॉपिकल आइलैंड आधारित एक नया मैप भी दिया गया है। बंदिशों की बात की जाए तो प्लेयर की उम्र के हिसाब से इन्हें तय किया गया है। नाबालिगों के लिए इसमें 3 घंटे की लिमिट तय की गई है। यानि कि वे दिन में केवल तीन घंटे ही इसे खेल पाएंगे। जबकि जो वयस्क प्लेयर हैं, वे गेम को दिन में 6 घंटे खेल पाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.