Battlegrounds Mobile India में प्लेयर्स को आ रही है कई समस्याएं, डेवलपर ने किया फिक्स करने का वादा

Krafton ने इस हफ्ते की शुरुआत में Battlegrounds Mobile India के लिए पहला बड़ा कंटेंट अपडेट वर्ज़न 1.5.0 के रूप में जारी किया और इसने गेम में कई नए फीचर्स और बदलाव पेश किए।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 जुलाई 2021 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India को हाल ही में मिला था जुलाई अपडेट
  • अपडेट के बाद से गेम के कई फीचर्स को लेकर मिल रही हैं प्लेयर्स की शिकायतें
  • Krafton ने सभी समस्याओं को जल्द फिक्स करने का किया वादा

Battlegrounds Mobile India के नए अपडेट में MG3 LMG गन जोड़ी गई है

Battlegrounds Mobile India के प्लेयर्स को इस हफ्ते की शुरुआत से Season 20 (C1S1) अपडेट मिला था, जिसके बाद से  गेम में कुछ समस्याओं को देखा गया। प्लेयर्स द्वारा यूनिकॉर्न-सेट आउटफिट, लॉगइन रिवॉर्ड, यूसी (इन-गेम करेंसी) खरीद के साथ-साथ कुछ अन्य समस्याओं को रिपोर्ट किया गया है। दक्षिण कोरियाई डेवलपर Krafton ने इन मुद्दों को स्वीकारा भी है और इन्हें ठीक करने का वादा भी किया है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया 2 जुलाई को लॉन्च होने के पहले हफ्ते में 34 मिलियन (3.4 करोड़) से अधिक प्लेयर्स के साथ सबसे ज्यादा लोकप्रिय बैटल रोयाल मोबाइल गेम बन गया है।

Krafton ने इस हफ्ते की शुरुआत में Battlegrounds Mobile India के लिए पहला बड़ा कंटेंट अपडेट वर्ज़न 1.5.0 के रूप में जारी किया और इसने गेम में कई नए फीचर्स और बदलाव पेश किए। हालांकि, नए बदलावों के साथ, इसमें कुछ समस्याएं भी आई, जिनके बारे में प्लेयर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं। इन समस्याओं में यूनिकॉर्न-सेट आउटफिट पहनने पर लोडिंग स्क्रीन पर अटक जाना शामिल है। Krafton इस समस्या को ठीक करने पर काम कर रहा है और उसने प्लेयर्स को इस आउटफिट को फिक्स आने तक न पहनने का सुझाव दिया है।
Advertisement

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के प्लेयर्स को एक और समस्या आ रही है। 'Bring on the Heat' इवेंट के लिए Login Day 2 का रिवॉर्ड मिशन कार्ड (S19) के रूप में दिख रहा था, हालांकि सीजन 19 पहले ही समाप्त हो चुका है। यह समस्या डेवलपर द्वारा पहले ही फिक्स की जा चुकी है और रिवॉर्ड अब नए सीज़न के मिशन कार्ड (M1) के रूप में दिखा रहा है।

Battlegrounds Mobile India में इन-गेम करेंसी 'UC' खरीदते समय कुछ प्लेयर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें खरीद के बाद एक एरर दिखाई दे रहा है। हालांकि इसके लिए कोई क्विक फिक्स नहीं है। Krafton ने प्लेयर्स से Settings> Basic> Customer Service पर जाकर गेम में कस्टमर केयर से संपर्क करने को कहा है।
Advertisement

इसके अलावा, डेवलपर ने अपने ट्रैकिंग पेज पर कुछ और समस्याओं कि लिस्ट बनाई है, जिनमें डेली स्पेशल बंड से रिवॉर्ड को क्लेम करने में सक्षम न होना और एडवांस सप्लाई क्रेट से मिले सप्लाई मेडल का उपयोग करते समय गलत पेज पर जाने जैसी समस्याएं शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  5. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  6. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.