Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स सावधान! 5 नवंबर से Facebook अकाउंट से नहीं होगा लॉग-इन

Battlegrounds Mobile India ने घोषणा की है कि 5 नवंबर से Facebook अकाउंट से गेम में लॉग-इन करना बंद कर दिया जाएगा। यह बदलाव अभी के लिए केवल एंड्रॉयड यूजर्स को ही प्रभावित करेगा।

Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स सावधान! 5 नवंबर से Facebook अकाउंट से नहीं होगा लॉग-इन

Battlegrounds Mobile India में फेसबुक अकाउंट से लॉगइन के लिए अब प्लेयर्स को करना होगा फेसबुक ऐप इंस्टॉल

ख़ास बातें
  • Krafton ने इस Facebook login बदलाव के लिए 5 नवंबर की तारीख अनाउंस की है।
  • केवल Android यूजर्स ही इस Facebook लॉग-इन चेंज से प्रभावित होंगे।
  • इस बदलाव की घोषणा बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने कुछ महीने पहले की थी।
विज्ञापन
Battlegrounds Mobile India ने घोषणा की है कि 5 नवंबर से Facebook अकाउंट से गेम में लॉग-इन करना बंद कर दिया जाएगा। यह बदलाव अभी के लिए केवल एंड्रॉयड यूजर्स को ही प्रभावित करेगा। गेम निर्माता Krafton का कहना है कि BGMI प्लेयर्स जो फेसबुक लॉगिन के माध्यम से गेम का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें अपने स्मार्टफोन में फेसबुक ऐप इंस्टॉल करना होगा। यदि यह जरूरी स्टेप पूरा नहीं होता है तो यूजर फेसबुक ऑप्शन का उपयोग करके लॉगिन नहीं कर पाएगा। बीजीएमआई का कहना है कि यह बदलाव Facebook SDK में पॉलिसी अपडेट के कारण हुआ है।

Krafton ने इस Facebook login बदलाव के लिए 5 नवंबर की तारीख की घोषणा करने के लिए कंपनी की साइट पर एक पोस्ट प्रकाशित किया। बीजीएमआई का कहना है कि एंड्रॉयड डिवाइसों के एम्बेडेड ब्राउज़र में फेसबुक अकाउंट के साथ सभी लॉग-इन डिसेबल कर दिए जाएंगे। खिलाड़ियों को अपने फेसबुक अकाउंट से लॉग इन करने के लिए अपने स्मार्टफोन में Facebook app को इंस्टॉल करना होगा।

इस बदलाव के कारण, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के सभी खिलाड़ियों को सलाह दी जाती है कि अगर उनका गेम लॉग-इन फेसबुक अकाउंट के माध्यम से होता है तो वे फेसबुक ऐप इंस्टॉल करें। यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो BGMI अकाउंट 5 नवंबर के बाद तब तक डिसेबल कर दिया जाएगा, जब तक कि शर्तें पूरी नहीं हो जातीं। यदि आप फेसबुक ऐप इंस्टॉल नहीं करना चाहते हैं, तो उन खिलाड़ियों को अन्य तरीकों का उपयोग करके एक फ्रेश अकाउंट बनाना होगा, जिससे उनका सारा डेटा चला जाएगा।

जैसा कि बताया गया है, केवल Android यूजर्स ही इस Facebook लॉग-इन चेंज से प्रभावित होंगे और iOS यूजर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बदलाव की घोषणा सबसे पहले बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया ने कुछ महीने पहले की थी, लेकिन इसे कब अमल में लाया जाएगा इसकी सटीक तारीख के बारे में नहीं बताया गया था। 

इस साल की शुरुआत में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लॉन्च के बाद से, गेम ने खिलाड़ियों को अपनी प्रोग्रेस और डेटा को PUBG मोबाइल से ले जाने की परमिशन दी। जिन लोगों ने PUBG मोबाइल में लॉग-इन करने के लिए अपने फेसबुक या ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल किया, वे बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में उसी अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने डेटा को नए गेम में ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, फेसबुक पॉलिसी अपडेट के चलते सितंबर में डेटा ट्रांसफर का यह तरीका भी बंद कर दिया गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »