Battlegrounds Mobile India की डिवेलपर Krafton ने बैन किए 25 लाख से अधिक एकाउंट्स

Krafton ने धोखाधड़ी को पकड़ने और बैन लगाने का एक मैकेनिज्म लागू किया है। इससे सिस्टम धोखेबाजों की तुरंत पहचान कर सकेगा और अवैध तरीकों का इस्तेमाल करने वाले प्लेयर्स को बैन किया जाएगा।

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 19:38 IST
ख़ास बातें
  • 25,19,692 एकाउंट्स पर स्थायी और 7,06,319 पर अस्थायी बैन लगाया गया है
  • अवैध तरीकों का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का मैनुअल वेरिफिकेशन होगा
  • अवैध तरीकों को बढ़ावा देने वाले YouTube चैनलों को ब्लॉक किया जा रहा है

Krafton ने धोखाधड़ी को पकड़ने और बैन लगाने का एक मैकेनिज्म लागू किया है

Battleground Mobile India (BGMI) की डिवेलपर Krafton ने 25 लाख से अधिक एकाउंट्स पर स्थायी या अस्थायी तौर पर बैन लगाया है। यह कदम धोखाधड़ी को रोकने और धोखाधड़ी करने वालों को बाहर करने के लिए उठाया गया है। Krafton ने बताया कि उसने इस गेम में से अधिकतर धोखेबाजों को बाहर कर दिया है।

इससे पहले Krafton ने अक्टूबर में एक सप्ताह के अंदर 88,000 एकाउंट्स पर बैन लगाया था। सितंबर में लगभग 1,40,000 एकाउंट्स बैन किए गए थे।

Krafton ने बताया कि 1 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच 25,19,692 एकाउंट्स पर स्थायी और 7,06,319 एकाउंट्स पर अस्थायी तौर पर बैन लगाया है। कंपनी ने कहा कि वह BGMI से धोखाधड़ी और धोखेबाजों को दूर करने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। गेम से अधिकतर धोखेबाजों को बाहर कर दिया गया है। इससे BGMI का एक्सपीरिएंस यूजर्स के लिए पहले से अधिक मजेदार होगा। 

BGMI को निष्पक्ष और मजेदार बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाना जारी रहेगा। Krafton ने धोखाधड़ी को पकड़ने और बैन लगाने का एक मैकेनिज्म लागू किया है। इससे सिस्टम धोखेबाजों की तुरंत पहचान कर सकेगा और अवैध तरीकों का इस्तेमाल करने वाले प्लेयर्स को बैन किया जाएगा। इसके अलावा धोखाधड़ी करने वालों पर स्थायी तौर पर बैन भी लगाया जा रहा है जिससे वे दोबारा ऐसा न कर सकें।
Advertisement
 

मैनुअल वेरिफिकेशन


Krafton ने बताया कि उसने अवैध तरीकों का इस्तेमाल करने वाले अधिक रैंकिंग वाले यूजर्स का मैनुअल वेरिफिकेशन और उन्हें बैन करने का प्रोसेस भी शुरू किया है। ऐसे एकाउंट्स की निगरानी की जा रही है और अवैध तरीकों का इस्तेमाल पाए जाने पर इन्हें स्थायी तौर पर बैन किया जा रहा है। 
Advertisement

अवैध तरीकों को बढ़ावा देने वाले YouTube चैनलों की भी निगरानी की जा रही है और ऐसे चैनलों को ब्लॉक किया जा रहा है।

ये पहली बार नहीं है कि जब साउथ कोरिया की Krafton ने गेम से प्लेयर्स को हटाया है। 
Advertisement

Krafton की एक अन्य गेम PUBG: New State को भी गेमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस गेम के लॉन्च एक दिन में ही दुनिया भर में इसके इसे 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। Krafton की यह गेम लॉन्च के साथ ही सफल होती दिख रही है। 
Advertisement

PUBG: New State के रिलीज से पहले ही Google प्ले स्टोर और Apple ऐप  स्टोर दोनों पर इसके लिए चार करोड़ से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन मिले थे। इस वजह से गेम का शुरुआत से ही हिट होना हैरान नहीं करता।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.