AOC ने गेमर्स के लिए लॉन्च किया 480Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट वाला OLED गेमिंग मॉनिटर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

AOC Agon 6 Pro AG276QKD में 26.5-इंच 2K (2560×1440 पिक्सल) QD-OLED (क्वांटम डॉट और OLED का मिश्रण) डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 19:10 IST
ख़ास बातें
  • AOC Agon 6 Pro सीरीज के AG276QKD मॉडल को चीन में लॉन्च किया गया है
  • देश में इसकी कीमत 5,999 युआन (करीब 70,000 रुपये) रखी गई है
  • AG276QKD में 26.5-इंच 2K (2560×1440 पिक्सल) QD-OLED डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: AOC

AOC ने Agon 6 Pro सीरीज के लेटेस्ट गेमिंग मॉनिटर मॉडल “AG276QKD” को लॉन्च किया है। मॉनिटर 26.5-इंच साइज में आता है और इसमें QD-OLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जिसमें कंपनी का दावा है कि Quantum Dot और OLED टेक्नोलॉजी का मिश्रण है। इस 2K गेमिंग मॉनिटर में 480Hz तक का रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा-स्मूथ गेमप्ले के लिए 0.03 मिलीसेकंड का GTG रेस्पॉन्स टाइम मिलता है। कंपनी का कहना है कि AOC Agon 6 Pro सीरीज का लेटेस्ट मॉडल HDR के साथ 1300 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और DCI-P3 कलर गैमट का 99% कवरेज देता है।

AOC Agon 6 Pro सीरीज के AG276QKD मॉडल को चीन में लॉन्च किया गया है। देश में इसकी कीमत 5,999 युआन (करीब 70,000 रुपये) रखी गई है। गिज्मोटाइना के अनुसार, इसे JD.com पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो AOC Agon 6 Pro AG276QKD में 26.5-इंच 2K (2560×1440 पिक्सल) QD-OLED (क्वांटम डॉट और OLED का मिश्रण) डिस्प्ले मिलता है। कंपनी का कहना है कि मॉनिटर 1,500,000:1 का कंट्रास्ट रेशियो, 1300 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल, 480Hz तक रिफ्रेश रेट और 0.03 मिलीसेकंड का GTG रेस्पॉन्स टाइम सपोर्ट करता है। इसमें HDR True Black 400 सपोर्ट भी मिलता है।

AOC गेमिंग मॉनिटर का डिस्प्ले 99% DCI-P3 कलर गैमट और Adobe RGB का 98% कवरेज देता है। यह VESA सर्टिफाइड डिस्प्ले है। लो-ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री एक्सपीरिएंस के लिए यह TUV Rheinland द्वारा सर्टिफाइड है। बेहतर मोशन क्लैरिटी के लिए इसे ClearMR Tier सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। गेमिंग के लिए इसमें कलर एनहांसर फीचर भी है। यह डार्क सीन को ब्राइट करने की क्षमता रखता है और इसमें एक ब्राइट अलाइनमेंट इंजन भी है, जो रियल-टाइम में कलर को एडजस्ट करता है।
Advertisement

मॉनिटर में 5W स्टीरियो स्पीकर्स और बिल्ट-इन Light FX RGB लाइटिंग सिस्टम भी मिलता है। मॉनिटर दो HDMI 2.0 पोर्ट, दो DP 1.4 पोर्ट, दो USB 3.2 Gen1 पोर्ट, एक USB अपस्ट्रीम और एक ऑडियो आउटपुट के साथ आता है। इसे कई पोजीशन में एडजस्ट किया जा सकता है। यह VESA 100x100mm वॉल माउंटिंग भी सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AOC, AOC Gaming Monitors, AOC AG276QKD
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.