सनी देओल की 'चुप' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया शोर, जानें 3 दिनों का कलेक्शन!

यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है। कहानी फिल्म समीक्षकों यानि कि क्रिटिक्स के मुद्दे पर है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2022 21:36 IST
ख़ास बातें
  • यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है।
  • कहानी फिल्म समीक्षकों यानि कि क्रिटिक्स के मुद्दे पर है।
  • चुप केवल 28 करोड़ के बजट में बनी है।

चुप फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है। 

सनी देओल और दलकीर सलमान की फिल्म चुप बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अच्छा खासा शोर मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये के लगभग बिजनेस किया। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर सिनेमाघरों में सस्ती टिकट दरों ने भी फिल्म को अच्छी कमाई करने में मदद की। टिकट दरें कम होने की वजह से ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे। फिल्म को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों में फिल्म ने कैसा बिजनेस किया है, इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 

23 सितंबर को रिलीज हुई सनी देओल और दलकीर सलमान स्टारर चुप ने पहले दिन कमाई के मामले में बड़ी छलांग लगाई। लेकिन दूसरे दिन फिल्म का असर फीका पड़ने लगा। रिलीज के दूसरे दिन, यानि कि शनिवार 24 सितंबर को इस मूवी का कलेक्शन 40 प्रतिशत के लगभग घट गया। इसका दूसरे दिन का कलेक्शन 2 करोड़ रुपये के करीब रहा। यानि कि दो दिनों में फिल्म ने 5 करोड़ के लगभग बिजनेस किया। अब तीसरे दिन फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है, यह देखना होगा। उम्मीद है कि इसका तीन दिनों का कलेक्शन 7-8 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकता है। 

सनी देओल ने लम्बे अरसे के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले सनी को फिल्म ब्लैक में देखा गया था। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। वहीं, बात अगर उनकी लेटेस्ट फिल्म चुप की करें तो इसकी कहानी काफी हटकर है। कहानी के दम पर ही फिल्म पहले दिन अच्छा बिजनेस करने में सफल मानी जा रही है। ब्रह्मास्त्र जैसी बिग बजट फिल्म के सामने इतना कलेक्शन कर पाना अपने आप में बड़ी सफलता की बात है। चुप केवल 28 करोड़ के बजट में बनी है। अभी फिल्म की लागत पूरी होने के बारे में भी कहना जल्दबाजी होगी। फिल्म को देशभर में 800 के लगभग स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 

यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है। कहानी फिल्म समीक्षकों यानि कि क्रिटिक्स के मुद्दे पर है। फिल्म के पहले ही सीन में एक फिल्म क्रिटिक की बेरहमी से हत्या दिखाई गई है और फिर यह सिलसिला चल निकलता है। हत्या करने वाला शख्स एक साइको किलर है जिसको क्रिटिक्स की फिल्मों के लिए रेटिंग पसंद नहीं आ रही है। सनी देओल पुलिस अफसर अरविंद माथुर के किरदार में हैं, जो इन हत्याओं के पीछे छानबीन कर रहे हैं और हत्यारे की तलाश में हैं। आखिर में कातिल कैसे पुलिस टीम के शिकंजे में आता है, यह आपको सिनेमाघरों में जाकर पता करना होगा। फिल्म में श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है। 


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  6. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  7. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  8. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  9. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  10. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.