Bigg Boss 16: Soundarya Sharma का बिग बॉस पर संगीन आरोप, जानें क्या कहा?

Bigg Boss 16 के लेटेस्ट प्रोमो में भी घर में घमासान दिखाई दे रही है। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को एक और टास्क दिया है, जहां पिछले कप्तानों को अपना नया कप्तान चुनना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 नवंबर 2022 21:44 IST
ख़ास बातें
  • सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) ने बिग बॉस पर भेद-भाव का आरोप लगाया
  • बिग बॉस के एक एपिसोड में उनके रवैये से सौंदर्या शर्मा नाखुश नजर आईं
  • बिग बॉस 16 के लेटेस्ट प्रोमो में भी घर में घमासान होती दिखाई दे रही है

Bigg Boss 16 के लेटेस्ट प्रोमो में भी घर में घमासान होती दिखाई दे रही है

Bigg Boss 16 में हर सीजन की तरह भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस साल सलमान खान के शो में बिग बॉस का रोल बराबर है। उनकी नजर से कोई बच नहीं रहा है और साथ ही सजा देने में भी वे चूक नहीं रहे हैं। हालांकि, साल साल के शो विनर की रेस में भाग रही कड़ी दावेदार सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) ने बिग बॉस पर भेद-भाव का आरोप लगाया है। हालिया एपिसोड में Bigg Boss ने घर में अदालत लगाई थी, जहां से सौंदर्या उनसे खफा नजर आ रही हैं।

Bigg Boss 16 के हालिया एपिसोड में अदालत लगी, जहां सौंदर्या शर्मा और गौतम विज (Gautam Vig) की प्रेम कहानी को कठघरे में खड़ा किया गया। यहां कुछ कंटेस्टेंट ने उनकी प्रेम कहानी को नकली बताया, तो किसी ने उनका सपोर्ट किया। इस अदालत में बिग बॉस का रवैया देख सौंदर्या शर्मा उनसे नाखुश नजर आईं।
Advertisement

दरअसल अदालत में गौतम विज पर इल्जाम लगाया गया कि वह फुटेज पाने के लिए शालीन भानोट के साथ दोस्ती रख रहे हैं। इस अदालत में जज का जिम्मा टीना दत्ता (Tina Dutta) और प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को दिया गया था और वकील खुद पेशे से वकील रहीं निमृत कौर आहलुवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) थीं। 

बता दें कि सौंदर्या की टीना के साथ अकसर खिटपिट चलती रहती है। गौतम पर लगे कई गंभीर आरोपों के बाद भी सौंदर्या और गौतम ने केस को अपनी ओर करने के कई प्रयास किए, लेकिन Bigg Boss ने इस राउंड में जीत निमृत के हवाले कर दी, जिससे सौंदर्या शर्मा और गौतम विज बेहद नाखुश दिखे। 
Advertisement

इसके बाद, खेल के बीच ही सौंदर्या शर्मा बोल पड़ीं, "मुझे कभी-कभी लगता है कि बिग बॉस पक्षपाती हैं। उन्होंने जानबूझकर टीना को जज रखा।"
Advertisement

बस फिर क्या था, यहां सौंदर्या ने बिग बॉस को पक्षपाती कहा और उधर सोशल मीडिया दो खेमों में बट गया। कुछ ने उनका साथ दिया और कुछ ने बिग बॉस का। जहां तक, शो के विरोधी और सौंदर्या शर्मा के फैंस की बात है, उन्होंने सोशल मीडिया पर उनका जमकर सपोर्ट किया। आप कुछ ट्वीट्स को नीचे पढ़ सकते हैं।
 
 
 


Advertisement
बिग बॉस 16 के लेटेस्ट प्रोमो में भी घर में घमासान दिखाई दे रही है। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को एक और टास्क दिया है, जहां पिछले कप्तानों को अपना नया कप्तान चुनना है। टीना ने गौतम से उन्हें कैप्टन चुनने पर विचार करने के लिए कहा, लेकिन गौतम नहीं मन रहे। प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि कैसे पिछले कैप्टन अर्चना गौतम, निमृत कौर अहलूवालिया, गौतम विग और शिव ठाकरे ने कप्तानी की दौड़ के लिए अपने साथियों को चुना और उन्हें पूल में डुबकी लगाने के लिए प्रेरित किया। जब गौतम की बारी आती है, टीना सपोर्ट के लिए कहती है और गौतम को उस समय की याद दिलाती है, जब उन्होंने गौलत का सपोर्ट किया था। हालांकि, गौतम ने सुनने से इंकार कर दिया और टीना को रेस से बाहर कर दिया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bigg boss, bigg boss 16, bigg boss 16 update
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.