Shehzada Box Office Collection Day 9: 9वें दिन 70 लाख पर सिमटी 'शहजादा', बजट भी पूरा करना लग रहा मुश्किल

शहजादा 9वें दिन अपने कलेक्शन में 1 करोड़ रुपये भी नहीं जोड़ पाई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2023 16:16 IST
ख़ास बातें
  • शहजादा ने अब तक कुल 27.8 करोड़ रुपये का करोबार किया है
  • फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ रुपये बताया गया है
  • कार्तिक आर्यन की पिछली हिट फिल्म भूल भुलैया-2 थी

शहजादा 9वें दिन अपने कलेक्शन में 1 करोड़ रुपये भी नहीं जोड़ पाई।

Shehzada Box Office Collection Day 9: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म शहजादा (Shehzada) को बॉक्स ऑफिस एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में है और यह वीकेंड फिल्म के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। फिल्म की रिलीज को आज 10वां दिन है। रविवार का दिन होने के चलते आज भी इसके कलेक्शन में कुछ बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है लेकिन बहुत ज्यादा उम्मीद फिल्म से नहीं बताई जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने रिलीज के दूसरे शनिवार को कैसे कारोबार किया। 

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा पहले हफ्ते में 30 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और फिल्म अब पूरी तरह से सुस्त हो चुकी है। ओपनिंग डे पर 6 करोड़ कमाने वाली शहजादा ने रिलीज के पहले वीकेंड में अच्छा खासा कारोबार किया। बॉलीवुड हंगामा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक फिल्म रिलीज के पहले तीन दिनों में 20 करोड़ के लगभग कलेक्शन जुटाने में कामयाब रही। उसके बाद पहले सोमवार से इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आने लगी और फिल्म पहले हफ्ते में कुल 26 करोड़ के कलेक्शन पर सिमट गई। 

शहजादा की रिलीज का आज 10वां दिन है। ऐसे में फिल्म के 9वें दिन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। शहजादा 9वें दिन अपने कलेक्शन में 1 करोड़ रुपये भी नहीं जोड़ पाई। Sacnilk की रिपोर्ट कहती है कि शहजादा ने शनिवार को महज 0.7 करोड़़ का कारोबार किया यानि कि फिल्म केवल 70 लाख ही और कमा पाई। 8 दिनों में फिल्म का कुल कारोबार केवल 27.80 करोड़ बताया गया है। फिल्म 17 फरवरी को रिलीज की गई थी और अब फिल्म से कुछ खास उम्मीदें ट्रेड पंडितों को नजर नहीं आ रही हैं। पहले शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया था। उसके बाद दूसरे दिन, यानि कि शनिवार को फिल्म ने 6.65 करोड़ कमाए। 

रविवार, यानि कि रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 7.55 करोड़ का कारोबार किया। वहीं चौथे दिन यह एकदम से नीचे आ गई और फिल्म ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया। उसके बाद इसकी कमाई नीचे आती चली गई। 7वें दिन यह और नीचे आ गई और इसने महज 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शहजादा ने अब तक कुल 27.8 करोड़ रुपये का करोबार किया है। फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ रुपये बताया गया है जो कि पूरा होने की अब कोई उम्मीद नहीं बची है। 
Advertisement

कार्तिक आर्यन की पिछली हिट फिल्म भूल भुलैया-2 थी जिसने 180 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया था। उसके बाद उनकी फिल्म फ्रेडी आई जो कि एक ओटीटी रिलीज थी। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। शहजादा को शाहरुख खान की पठान से भी तगड़ा कंपिटीशन मिल रहा है जो कि 1000 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है।

Advertisement
वहीं Marvel स्टूडियो की Ant Man and the Wasp: Quantumania से भी फिल्म को कड़ी टक्कर मिल रही है। पठान का अब तक का कुल कलेक्शन 1017 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। शाहरुख खान की पठान में अभी भी दम बचा है और फिल्म लगातार कलेक्शन का आंकड़ा बड़ा करती जा रही है। बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.