शाहरुख खान की फिल्म Pathan से जुड़ा एक अपडेट आया है! आप भी जान लें

Pathan Movie : अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी यह फ‍िल्‍म।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 19:37 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म को लेकर मेकर्स ने लिया फैसला
  • ट्रेलर से पहले रिलीज किए जाएंगे गाने!
  • पठान से किंग खान करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी

कहा जा रहा है कि फ‍िल्‍म के ट्रेलर से पहले इसके गाने रिलीज किए जा सकते हैं।

Pathan Movie : शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) का दर्शकों को लंबे वक्‍त से इंतजार है, लेकिन अभी तक इस फिल्म की रिलीज को लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। यहां तक कि फ‍िल्‍म का ट्रेलर कब रिलीज होगा, इस बारे में भी मेकर्स कुछ नहीं बता रहे। फैंस किंग खान की फ‍िल्‍म के लिए काफी वक्‍त से इंतजार कर रहे हैं। आखिरी बार उन्‍हें रणबीर और आलिया भट्ट स्‍टारर ब्रह्मास्‍त्र में देखा गया था, लेकिन शाहरुख का रोल फ‍िल्‍म में सिर्फ एक गेस्‍ट जैसा था। अब पठान फ‍िल्‍म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। अपडेट में फिल्म के ट्रेलर और गानों को लेकर अहम जानकारी दी गई है। 
 
मेकर्स ने लिया है यह फैसला 
Advertisement

शाहरुख की अगली रिलीज फिल्म पठान है, लेकिन अभी तक इस फिल्म की रिलीज को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। फिल्म के ट्रेलर के लिए भी दर्शकों में उत्साह बना हुआ है, हालांकि अभी तक ट्रेलर रिलीज को लेकर भी मेकर्स ने कुछ नहीं बताया है। लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बना रहे इसलिए इसके मेकर्स कोई खास जानकारी नहीं दे रहे। अब एक अपडेट सामने आया है, जिससे शाहरुख खान के फैंस को खुश हो जाना चाहिए। आइए जानें क्या कहना है मेकर्स का।
 
ट्रेलर से पहले रिलीज होंगे गाने
Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है। फिल्म को 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज और ट्रेलर रिलीज से पहले इसके गाने रिलीज किए जाएंगे। फिल्म में एक आइटम नंबर भी है। कहा जा रहा है कि दिसंबर का महीना लोग पार्टी वाला अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं ऐसे में पठान के गानों को सरप्राइज की तरह पेश करने की तैयारी चल रही है।  
Advertisement
 
पठान से किंग खान करेंगे वापसी

आपको बता दें कि फिल्म पठान से किंग खान पूरे 5 साल बाद सिनेमाघरों में नजर आएंगे। उनकी पिछली फिल्म जीरो साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके बाद शाहरुख फिल्म डंकी और जवान में भी नजर आएंगे। यह फ‍िल्‍म भी अगले साल ही रिलीज हो सकती है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.