Dunky फिल्म के सेट से शाहरुख खान, तापसी पन्नू की फोटो लीक! शाहरुख के लुक को देख फैंस हुए खुश

डंकी के सेट से लीक हुई ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2023 21:07 IST
ख़ास बातें
  • डंकी के सेट से लीक हुई ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
  • फोटो में शाहरुख खान एक कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं।
  • ऐसा पहली बार नहीं है जब डंकी फिल्म की कोई फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुई है।

इससे पहले भी डंकी फिल्म से शाहरुख खान की फोटो लीक हो चुकी हैं।

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले सुपस्टार एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunky) की शूटिंग जारी है। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी नजर आने वाली हैं। पठान की अपार सफलता के बाद अब फैंस को शाहरुख खान की इस अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फैंस ताक लगाए रहते हैं कि कहीं से शाहरुख के किरदार की झलक इस फिल्म से मिल जाए। फैंस की ये इच्छा पूरी हो गई है और फिल्म के सेट से शाहरुख की फोटो लीक हो गई है। जिसमें उनका लुक भी साफ पता चल रहा है। आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं। 

फिल्म डंकी शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी है। जिसकी शूटिंग अभी खत्म नहीं हुई है। इस फिल्म के सेट से अब शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फोटो लीक हो गई है। Twitter पर ये फोटो लीक हुई है जिसके सामने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। फिल्म में उनके साथ लीड कैरेक्टर में तापसी पन्नू भी दिख रही हैं। फोटो में शाहरुख खान एक कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। उनके लम्बे लम्बे बाल दिखाई दे रहे हैं और आंखों पर काला चश्मा लगा है। आप भी देखें लीक हुई ये वायरल फोटो- 

डंकी के सेट से लीक हुई ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस फोटो के साथ जो दूसरी फोटो वायरल हुई है, उसमें तापसी पन्नू भी शाहरुख के साथ नजर आ रही हैं। ये दोनों बैग उठाए चल रहे हैं। इस फोटो को देखकर आपको शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की याद आ सकती है। यहां तक कि शाहरुख खान का हेयरस्टाइल भी यहां लगभग वैसा ही लग रहा है। 
 
ऐसा पहली बार नहीं है जब डंकी फिल्म की कोई फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुई है। इससे पहले नवंबर 2022 में भी एक बार शाहरुख की फोटो यहां लीक हुई थी। जिसमें वह एक सुपरमार्केट में नजर आ रहे थे। उस वक्त भी फिल्म से उनका हुबहू लुक सामने आया था, जैसा कि लेटेस्ट लीक हुई तस्वीरों में दिखाई दे रहा है। शाहरुख खान और तापसी पन्नू की 'डंकी' की रिलीज डेट 22 दिसंबर 2023 रखी गई है। इस फिल्म में विकी कौशल भी दिखाई देने वाले हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.