Pathaan Teaser: शाहरुख खान, जॉन अब्राहिम की फिल्म 'पठान' का धांसू टीजर रिलीज, 3 घंटे में 27 लाख से ज्यादा व्यूज़!

पठान में शाहरुख का लुक बहुत पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 14:21 IST
ख़ास बातें
  • पठान में शाहरुख का लुक बहुत पसंद किया जा रहा है
  • फिल्म में शाहरुख और जॉन अब्राहिम के दमदार एक्शन सीन्स भी दिखाई दे रहे हैं
  • फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है

पठान में शाहरुख का लुक बहुत पसंद किया जा रहा है।

Photo Credit: YouTube/Pathaan Teaser screenshot

बॉलीवुड के किंग खान यानि कि सुपरस्टार शाहरुख खान की चर्चित फिल्म पठान का टीजर (Pathaan Teaser) आखिरकार आज रिलीज कर दिया गया है। शाहरुख खान का आज जन्मदिन भी है, और इसी मौके पर उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'पठान' का टीजर भी रिलीज किया गया है। टीजर काफी धमाकेदार है और शाहरुख खान का डार्क लुक बहुत रोमांचित करता है। उनके इस अंदाज को देख फैन्स रोंगटे खड़े होने की बात कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में जॉन अब्राहिम भी दमदार एक्शन करते दिखे हैं और दीपिका पादुकोण की भी एक झलक देखने को मिली है। 1 मिनट 25 सेकंड का ये टीजर देखते समय नजर इससे हट नहीं पाती है। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान के टीजर ने रिलीज होते ही खलबली मचा दी है। आज उनके 57वें जन्मदिन पर पठान के टीजर को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। हिंदी के साथ-साथ कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी टीजर को रिलीज किया गया है जिसमें तमिल, तेलुगू आदि भी शामिल हैं। टीजर को रिलीज हुए अभी 3 घंटे के लगभग समय हुआ है और ट्विटर पर 80 हजार लोगों ने इसे लाइक कर दिया है। वहीं, यू-ट्यूब पर फिल्म के टीजर को 2.7 मिलियन (27 लाख) व्यूज मिल चुके हैं। यशराज फिल्म्स ने अपनी 50वीं सालगिरह को भी साथ में सेलिब्रेट किया है। आप भी देखें पठान का दमदार टीजर-

Advertisement
पठान में शाहरुख का लुक बहुत पसंद किया जा रहा है। उनके लंबे बाल दिखाए गए हैं और कई जगह वो रोमांस करते भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख और जॉन अब्राहिम के दमदार एक्शन सीन्स भी दिखाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण की झलक भी टीजर में दिखाई गई है। फिल्म में शाहरुख किसी मिशन पर निकले हैं। जॉन अब्राहिम और शाहरुख के बीच फिल्म में दमदार भिड़ंत दिखाई गई है। फिल्म में दिखाई गईं लोकेशन और एक्शन सीन्स को देखकर लगता है कि फिल्म सुपरहिट साबित हो सकती है। लेकिन फिल्म में एक किरदार जो टीजर में नहीं दिखाया गया है, वह हैं सलमान खान। वहीं, ट्विटर पर फिल्म का एक और टीजर लीक हुआ है जिसमें सलमान खान का लुक भी सामने आया है, हालांकि टीजर में कितनी सच्चाई है, इस बारे में कहा नहीं जा सकता है। 

शाहरुख खान, जॉन अब्राहिम, दीपिका पादुकोण की इस मेगा फिल्म में सलमान खान का भी रोल है। अभी तक मेकर्स ने उनके लुक से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन ट्विटर पर लीक हुआ ये टीजर उनके शानदार लुक को दिखाता है। वहीं ऑफिशिअल टीजर में सलमान खान की झलक नहीं दिखाई गई है, न ही स्टारकास्ट में उनका नाम मेंशन किया गया है। अब देखना होगा कि अधिकारिक रूप से मेकर्स उनके किरदार पर से कब पर्दा उठाते हैं। 
Advertisement
 

पठान फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म के ऑफिशिअल टीजर में जो स्टारकास्ट मेंशन की गई है, उसके अनुसार फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यहां पर सलमान खान का नाम क्रेडिट्स में नहीं दिया गया है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा ने प्रड्यूस किया है। फिल्म की स्टोरी के राइटर भी सिद्धार्थ आनंद ही हैं। डायलॉग्स अब्बास टायरवाला के हैं और म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.