Bigg Boss 16: इस तारीख तक बढ़ाया जाएगा बिग बॉस 16 का सफर , अब्दू रोजिक भी करेंगे कमबैक ?

अब बिग बॉस शो को पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बिग बॉस 16 का ये सीजन 1 अक्टूबर को शुरू हुआ था। जिसके अनुसार शो को दिसंबर तक अपने फिनाले में होना चाहिए था। खबरों के मुताबिक अब ये सीजन 12 फरवरी 2023 तक चलेगा।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2022 16:15 IST
ख़ास बातें
  • शो के मेकर्स ने लिया इसे आगे बढ़ाने का फैसला
  • अब्दू रोजिक के घर से बाहर जाने के बाद वापिस आने की खबर
  • अब बिग बॉस 26 फरवरी महीने तक देखा जा सकता है

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 का ये सीजन 1 अक्टूबर को शुरू हुआ था। जिसके अनुसार शो को दिसंबर तक अपने फिनाले में होना चाहिए था। खबरों के मुताबिक अब ये सीजन 12 फरवरी 2023 तक चलेगा

Bigg Boss 16:  टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस अपने हर सीजन से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। वहीं शो को लोग खूब पसंद भी करते हैं। बिग बॉस के घर के सभी कंटेस्टेट्स शो में अपना बेस्ट देने की कोशिश करते नजर आते हैं। मगर इस सीजन के कंटेस्टेंट में से अर्चना गौतम, अब्दू रोजिक और अंकित गुप्ता दर्शकों के दिल जीतने में कामयाब रहे। अब बिग बॉस शो को पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

अब तक सभी ने देखा कि बिग बॉस शो तीन महीने तक दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करता है। जिसके बाद विनर की अनाउंसमेंट के साथ शो बंद हो जाता है। मगर अब इस शो के मेकर्स ने इसके फॉरमेट में बदलाव कर दिया है। जिसके मुताबिक अब बिग बॉस आगे तक चलने वाला है।
 
सलमान खान के शो बिग बॉस 16 का ये सीजन 1 अक्टूबर को शुरू हुआ था। जिसके अनुसार शो को दिसंबर तक अपने फिनाले में होना चाहिए था। खबरों के मुताबिक अब ये सीजन 12 फरवरी 2023 तक चलेगा। अब बिग बॉस के फैंस इसे फरवरी तक देख सकते हैं। बिग बॉस 16 के चहेते अब्दू रोजिक को लेकर भी लोगों के मन में सवाल है कि क्या अब्दू रोजिक आगे भी शो में नजर आएंगे या नहीं। दरअसल, शो से हाल ही रिलीज एक प्रोमो वीडियो में अब्दू को घर से बाहर जाते देखा गया है।

इस प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि शो के होस्ट सलमान अब्दू से कहते हैं कि वह सभी घरवालों से विदा लेकर घर के बाहर आ जाएं। जिसके बाद इस नन्हे मेहमान को भी सबसे गले मिलकर रोते देखा गया है। इस वीडियो को देखने बाद अब्दू के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
Advertisement
 
एक तरफ जहां लोग अब्दू के जाने से परेशान हैं वहीं खबर ये भी है कि अब्दू घर से बाहर जा तो रहे हैं पर कुछ दिनों बाद वो फिर से वापस आ जाएंगे। वह एक गेम का शूट करने के लिए घर से बाहर जा रहे हैं। मगर वह कुछ दिन बाद फिर से घर में एंट्री लेंगे।
Advertisement
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.