सलमान खान के फैन्स लिए खुशखबरी! इस दिन रिलीज हो रहा है 'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan' का टीजर

'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म के अलावा 2023 में  सलमान अपनी दूसरी फिल्म 'Tiger 3' भी रिलीज करने वाले हैं, जिसमें कथित तौर पर SRK का कैमियो हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जनवरी 2023 21:35 IST
ख़ास बातें
  • 25 जनवरी को रिलीज होने वाला है Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का टीजर
  • ईद में रिलीज होने वाली है सलमान खान की यह फिल्म
  • इसके बाद 2023 के आखिर में रिलीज होगी बॉलीवुड स्टार की Tiger 3
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan) कुछ महीनों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिलहाल इसके रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। वहीं, फैन्स को लंबे समय से इसके टीजर का इंतजार है, जो इस अपकमिंग फिल्म में सलमान खान के लुक से लेकर इसमें मौजूद कास्ट की पुष्टि करेगा। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में 'किसी का भाई किसी की जान' के टीजर रिलीज की तारीख का दावा किया गया है।

Pinkvilla की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का पहला टीजर बुधवार, 25 जनवरी को रिलीज होने वाला है। बता दें कि इसी दिन शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर Pathaan भी थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म के अलावा 2023 में  सलमान अपनी दूसरी फिल्म 'Tiger 3' भी रिलीज करने वाले हैं, जिसमें कथित तौर पर SRK का कैमियो हो सकता है। 'किसी का भाई किसी की जान' को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है और यह 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिलहाल टीम 'किसी का भाई किसी की जान' पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रही है। इसके अलावा, इस फिल्म का टीजर सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ दिखाया जा सकता है।
Advertisement

इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, राघव जुयाल, वेकेंटेश और जगतपति बाबू नजर आने वाले हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.