• होम
  • मनोरंजन
  • guide
  • Pushpa 2 The Rule: पुष्पा 2 में नजर आएंगे ये एक्टर, सलमान खान की फिल्म में बने थे विलेन

Pushpa 2 The Rule: पुष्पा 2 में नजर आएंगे ये एक्टर, सलमान खान की फिल्म में बने थे विलेन

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू कर दी गई। खबरों की मानें तो इसमें सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के विलेन सज्जाद डेलाफ्रूज भी नजर आएंगे।

Pushpa 2 The Rule: पुष्पा 2 में नजर आएंगे ये एक्टर, सलमान खान की फिल्म में बने थे विलेन

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल में अहम किरदान निभाएगें टाइगर विलेन सज्जान डेलाफ्रूज

ख़ास बातें
  • पुष्पा 2 दिखेंगे सज्जाद डेलाफ्रूज
  • एक था टाइगर के विलेम थे सज्जाद
  • पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन की तस्वीरें आई सामने
विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule: पिछले साल रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द- राइज' हिट फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म ने ना सिर्फ कमाई के सारे आंकड़े पार किए बल्कि इसकी कहानी और डायलॉग भी लोगों को खूब पसंद आए। अल्लू अर्जून और रश्मिका मंदाना की स्टारर इस फिल्म के कुछ डायलॉग इतने पॉपुलर हुए कि लोगों ने इस पर कई वीडियो और मीम्स बना डाले। साथ ही इस फिल्म ने एक नहीं बल्कि 7 अवॉर्ड अपने नाम कराए। फिल्म की अपार सफलता के बाद अब अल्लू अर्जून पुष्पा 2- द रूल' की तैयारी कर रहे हैं।

पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन की तस्वीरें आई सामने

फिल्म की सीक्वल की डेट अभी सामने नहीं आई है। मगर खबरों की मानें तो इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है। पुष्पा 2 के सेट से भी अल्लू अर्जुन की कई तस्वीरें सामने आई थी, जिससे लगता है अल्लू अर्जुन इसकी शूटिंग में इन दिनों काफी व्यस्त हैं। कुछ समय पहले ही रश्मिका मंदाना ने भी अपने सोशल मीडिया पर डायरेक्टर सुकुमार के साथ फोटोज शेयर किए थे। अब इस फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आई है।

पुष्पा 2 दिखेंगे सज्जाद डेलाफ्रूज

खबरों की माने तो पुष्पा 2 द रूल में एक और दमदार किरदार की एंट्री की गई है। ये एक्टर इससे पहले भी सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ इनकी फाइट को दिखाया गया था। दरअसल ये एक्टर सलमान की इस फिल्म में नेगेटिव रोल में थे। सज्जाद डेलाफ्रूज ने एक था टाइगर से अपनी एक खास पहचान बनाई थी, जिसके बाद इनकी फैंन फोलोविंग रातों-रात बढ़ गई थी। फिल्म में सज्जाद की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया था।

एक था टाइगर के विलेन थे सज्जाद

रिपोर्ट्स के अनुसार सज्जाद डेलाफ्रुज अब फिल्म पुष्पा 2 में धमाल मचाने वाले हैं। वहीं सज्जाद के फैंस उन्हें इस फिल्म में देखने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कह रहे हैं। सलमान खान के साथ ऑन स्क्रीन भिड़ंत के बाद  अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म पुष्पा 2 द रूल में सज्जान किस रोल में नजर आते हैं।

रूस में भी छाया पुष्पा का जलवा

एक तरह जहां पुष्पा 2 द रूल को बनाने की बात चल रही है तो दूसरे तरह पैन इंडिया पर रिलीज फिल्म पुष्मा द राइज को अब रूस में भी रिलीज किया गया है। पुष्पा की रूस में धमाकेदार ओपनिंग के लिए खुद अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी वहां पहुंचे थे। अब ये देखना काफी मजेदार होगा कि अपने पहले भाग पुष्पा द राइज के बाद पुष्पा 2 द रूल को सिनेमाघरों में दर्शकों का कितना मनोरंजन करती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »