• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Raju Srivastava Death : सबको हंसाने वाले ‘गजोधर भैय्या’ नहीं रहे, सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्‍तव को याद कर रहे फैंस

Raju Srivastava Death : सबको हंसाने वाले ‘गजोधर भैय्या’ नहीं रहे, सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्‍तव को याद कर रहे फैंस

Raju Srivastava Death : राजू श्रीवास्‍तव की फोटोज शेयर कर फैंस उन्‍हें याद कर रहे हैं। बड़ी संख्‍या में राजू के कॉमेडी वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्‍यादा वीडियो मशहूर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से जुड़े हैं।

Raju Srivastava Death : सबको हंसाने वाले ‘गजोधर भैय्या’ नहीं रहे, सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्‍तव को याद कर रहे फैंस

Raju Srivastava Death : दिल्ली के एम्स में राजू श्रीवास्‍तव ने आखिरी सांस ली। जिम में वर्कआउट के दौरान 10 अगस्त को उन्‍हें हार्ट अटैक आया था।

ख़ास बातें
  • भारत में ट्विटर पर RIP Legend ट्रेडिंग है
  • राजू श्रीवास्‍तव की फोटोज शेयर करके फैंस उन्‍हें याद कर रहे
  • फैंस उनके स्‍टेज शोज के वीडियो भी शेयर कर रहे हैं
विज्ञापन
राजू श्रीवास्‍तव कहें या ‘गजोधर भैय्या'। अपनी चुटीली बातों और गुदगुदाने वाले अंदाज से सबको खिलखिलाने वाले भारत के बेस्‍ट कॉमिडियन में से एक राजू श्रीवास्‍तव अब हमारे बीच नहीं हैं। बुधवार को उनका निधन हो गया। दिल्ली के एम्स में राजू श्रीवास्‍तव ने आखिरी सांस ली। जिम में वर्कआउट के दौरान 10 अगस्त को उन्‍हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद से वह एम्‍स में भर्ती थे और जिंदगी से जंग लड़ रहे थे। बीच में कई बार उनकी सेहत में सुधार की खबरें आईं, लेकिन आखिरकार वह हम सबको छोड़कर चले गए हैं। राजू के निधन की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्‍हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारत में ट्विटर पर RIP Legend ट्रेडिंग है। 

राजू श्रीवास्‍तव की फोटोज शेयर करके फैंस सोशल मीडिया पर उन्‍हें याद कर रहे हैं। बड़ी संख्‍या में राजू के कॉमेडी वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्‍यादा वीडियो मशहूर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से जुड़े हैं। साल 2005 में आए इसी टीवी शो से राजू को देश और दुनिया में पहचान मिली थी। इसी शो से वह गजोधर भैय्या के नाम से भी मशहूर हुए थे। राजू के फैंस उनके पुराने वीडियो शेयर कर उन्‍हें याद कर रहे हैं।
d53e4sdo

बड़ी संख्‍या में फैंस उनके स्‍टेज शोज से जुड़े वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। राजू जब भी किसी स्‍टेज परफॉर्मेंस का हिस्‍सा बनते थे, तो वह दर्शकों को हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ते थे। उनका व्‍यक्तित्‍व सामान्‍य था। स्‍टेज पर उनका आना लोगों को सुकून देता था। अपनी कुछ मिनटों की प्रस्‍तुति में ही वह लोगों को गुदगुदाने लगते थे। 
c2qoceto

सोशल मीडिया पर यूजर्स मनोरंजन की दुनिया में राजू श्रीवास्‍तव के संघर्ष को भी याद कर रहे हैं। राजू ने अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। वह फ‍िल्‍म तेजाब में भी नजर आए थे। फ‍िल्‍मों में एक कॉमिड‍ियन के रूप में छाना उनकी ख्‍वाहिश थी, लेकिन कोई गॉडफादर नहीं होने से मुकाम पाने में कई साल लग गए। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो ने कई लोगों को स्‍टार बनाया। राजू भी उन्‍हीं में से एक थे। इसके बाद उन्‍हें फ‍िल्‍में और टीवी शोज मिलते रहे। स्‍टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में राजू ने अपनी अलग पहचान बनाई। यही वजह है कि ट्विटर समेत बाकी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर आज और अभी सिर्फ राजू की ही चर्चा है। 
n8en1dig
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »