PVR INOX की घाटे वाली सिनेमा स्क्रीन्स पर लगेगा ताला

इस कंपनी का गठन दो बड़े मल्टीप्लेक्स ब्रांड्स PVR और INOX Leisure के मर्जर से हुआ है। इसके पास भारत और श्रीलंका में 115 शहरों में 1,689 स्क्रीन्स के साथ 361 सिनेमा हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मई 2023 19:21 IST
ख़ास बातें
  • PVR INOX का चौथी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट लॉस 333.99 करोड़ रुपये रहा
  • मौजूदा वित्त वर्ष में ये लगभग 175 नई स्क्रीन्स शुरू कर सकती है
  • कंपनी को पिछली तिमाही में 1,143.17 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ है

इस वर्ष की शुरुआत में PVR ने देश में किसी एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहला मल्टीप्लेक्स शुरू किया था

बड़ी मल्टीप्लेक्स कंपनियों में से एक PVR INOX ने घाटे में चल रही अपनी लगभग 50 स्क्रीन्स को बंद करने की योजना बनाई है। इस कंपनी का गठन दो बड़े मल्टीप्लेक्स ब्रांड्स PVR और INOX Leisure के मर्जर से हुआ था। इसके पास पिछले वित्त वर्ष के अंत में भारत और श्रीलंका में 115 शहरों में 1,689 स्क्रीन्स के साथ 361 सिनेमा थे। 

कंपनी ने बताया कि ये स्क्रीन्स घाटे में चल रही हैं या ऐसे मॉल्स में हैं जिनमें ज्यादा फुटफॉल नहीं है और रिकवरी की कम गुंजाइश है। Elara Capital के SVP, Karan Taurani ने बताया, "कंपनी को लगभग 50 स्क्रीन्स को बंद करने से लगभग 10 करोड़ रुपये की बचत होगी। इनमें से अधिकतर स्क्रीन्स टियर एक और दो मार्केट्स में हैं। इसके अलावा PVR INOX एक्सपैंशन जारी रखेगी और इसकी मौजूदा वित्त वर्ष में लगभग 175 स्क्रीन्स शुरू करने की योजना है। इनमें से नौ स्क्रीन्स शुरू की जा चुकी हैं, 15 स्क्रीन्स के लिए लाइसेंस का इंतजार किया जा रहा है और 152 स्क्रीन्स तैयार की जा रही हैं।" 

PVR INOX का पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट लॉस 333.99 करोड़ रुपये का रहा। कंपनी को पिछली तिमाही में 1,143.17 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ है। Taurani ने कहा, "हमारा मानना है कि रेवेन्यू बढ़ाने के लिए फुटफॉल में बढ़ोतरी एकमात्र जरिया है क्योंकि कोरोना से पहले की तुलना में प्रति व्यक्ति खर्च 16 प्रतिशत और टिकट का औसत प्राइस 30 प्रतिशत बढ़ गया है।" 

इस वर्ष की शुरुआत में PVR ने देश में किसी एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहला मल्टीप्लेक्स शुरू किया था। इसे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर शुरू गया है। इसमें पांच स्क्रीन हैं और इसकी कुल कैपेसिटी 1,150 से अधिक लोगों की है। इसमें एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले पैसेंजर्स के अलावा एयरपोर्ट के निकट रहने वाले लोगों का भी एक्सेस होगा। इस मल्टीप्लेक्स में 2K RGB+ लेजर प्रोजेक्टर्स,  Real D 3D स्टीरियोस्कोपिक प्रोजेक्शन और Dolby Atmos ऑडियो सहित मॉडर्न इक्विपमेंट और टेक्नोलॉजी है। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने या जाने वाले पैसेंजर्स को विशेषतौर पर इस मल्टीप्लेक्स से फायदा होगा। इनमें विशेषतौर पर ऐसे पैसेंजर्स शामिल होंगे जो दो फ्लाइट्स के बीच की अवधि को बिताने के लिए मनोरंजन का जरिया चाहते हैं। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.