Pushpa 2 Collection : सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली भारतीय फ‍िल्‍म बनी ‘पुष्‍पा 2’

अल्‍लू-अर्जुन की फ‍िल्‍म ‘पुष्‍पा 2’ ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। यह रोजाना कोई ना कोई रिकॉर्ड बना रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 15:19 IST
ख़ास बातें
  • अल्‍लू-अर्जुन की फ‍िल्‍म पुष्‍पा 2 का रिकॉर्ड
  • फ‍िल्‍म की कमाई पहुंची 1 हजार करोड़ रुपये
  • 7 दिनों में वर्ल्‍डवाइड बनाया यह रिकॉर्ड

6 दिनों में फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 950 करोड़ रुपये पहुंच गया था।

Pushpa 2 Collection Worldwide : अल्‍लू-अर्जुन की फ‍िल्‍म ‘पुष्‍पा 2' ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। यह रोजाना कोई ना कोई रिकॉर्ड बना रही है। सिर्फ 7 दिनों में फ‍िल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 1000 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है और यह सबसे फास्‍ट ऐसा कलेक्‍शन करने वाली फ‍िल्‍म बन गई है। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर फ‍िल्‍म का डंका बज रहा है। खास बात है कि तेलेगु वर्जन से ज्‍यादा कलेक्‍शन इसके हिंदी वर्जन ने किया है। क्‍या कह रहे हैं आंकड़े, आइए जानते हैं। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, Pushpa 2 ने पहले दिन ही 275 करोड़ रुपये का ग्रॉस वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन करके चौंका दिया था। 6 दिनों में फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 950 करोड़ रुपये पहुंच गया था। इसमें इजाफा जारी रहा और फ‍िल्‍म ने 1 हजार करोड़ रुपये की कमाई 7वें दिन पार कर ली। 
Advertisement

भारत में यह फ‍िल्‍म 7 दिनों में 688.35 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर चुकी है, जिसमें से तेलेगु वर्जन ने 233.9 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी वर्जन ने 398.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तमिल वर्जन ने 39.2 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

पुष्‍पा 2 का निर्देशन किया है सुकुमार ने। फ‍िल्‍म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना जैसे स्‍टार मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके अलावा अनसूया भारद्वाज, सुनील, जगपति बाबू, राव रमेश और जगदीश प्रताप बंडारी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 
Advertisement

पुष्‍पा 2 भारत में हर रोज डबल डिजिट में कमाई कर रही है। इसका अबतक का मिनिमम कलेक्‍शन एक दिन में 43 करोड़ रुपये है। फ‍िल्‍म का अधिकतम कलेक्‍शन भारत में एक दिन में 164.25 करोड़ रुपये है। यह कमाई पहले दिन हुई थी। 
Advertisement

पुष्‍पा 2 ने अपनी कमाई से हर भारतीय फ‍िल्‍म को पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल सुर्खियों में रही शाहरुख खान की जवान को एक हजार करोड़ रुपये की कमाई करने में कई दिन लग गए थे, जबकि पुष्‍पा ने यह रिकॉर्ड पहले ही पा लिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  3. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  4. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  5. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  6. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  7. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  8. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  9. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  10. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.